Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस को बिहार में बड़ा झटका! महाराजगंज MLA के बेटे ने थामा 'कमल', सम्राट चौधरी ने दिलाई सदस्यता

    Updated: Thu, 16 May 2024 02:33 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महाराजगंज कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम दुबे कमल के सिपाही बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को बिहार बीजेपी अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। महाराजगंज में सत्यम के कांग्रेस छोड़ने से भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को लाभ होगा।

    Hero Image
    कांग्रेस को बिहार में बड़ा झटका! महाराजगंज MLA के बेटे ने थामा 'कमल', सम्राट चौधरी ने दिलाई सदस्यता

    राज्य ब्यूरो, पटना। Satyam Dubey Joins BJP कांग्रेस को झटका देते हुए गुरुवार को वरिष्ठ नेता एवं महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम दुबे भाजपा में सम्मिलित हो गए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सत्यम के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता असितनाथ तिवारी के अलावा अमरेंद्र सिंह भी कमल के सिपाही बन गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असित पश्चिम चंपारण जिले से कांग्रेस में टिकट के दावेदार थे। कांग्रेस में सीटों की घोषणा के साथ असित ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

    सियासी गलियारों में क्या है चर्चा?

    इसी तरह, महाराजगंज संसदीय सीट से विजय शंकर दुबे कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे। कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को महाराजगंज से प्रत्याशी बनाया है। इस वजह से सत्यम खफा थे। ऐसे में सत्यम ने दर्जनों कांग्रेस नेताओं के साथ पार्टी छोड़ी है।

    सम्राट चौधरी ने दिलाई सदस्यता

    सत्यम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

    माना जा रहा है कि महाराजगंज में सत्यम के कांग्रेस छोड़ने से भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को लाभ होगा। इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। सप्ताह भर अंदर कांग्रेस के दो प्रवक्ता ने पार्टी छोड़ दी है।

    ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'मोदी बार-बार बिहार आते हैं, लेकिन...'; तेजस्वी यादव का प्रधानमंत्री पर निशाना

    ये भी पढ़ें- सावधान हो जाइये, भाजपा संविधान और आरक्षण खत्म करने पर आमादा- लालू यादव