Move to Jagran APP

बीपीएससी सिविल सेवा में दोगुना हुई छात्राओं की संख्या, 67वीं में आवेदन छह लाख के पार

बीपीएससी 67वीं परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन का समय खत्म हो गया। छह लाख दो हजार 221 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया। आयोग के सचिव केशव रंजन ने बताया कि 67वीं पीटी परीक्षा में अब तक सबसे ज्यादा छह लाख दो हजार से अधिक आवेदन आए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 03:41 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 03:41 PM (IST)
बीपीएससी सिविल सेवा में दोगुना हुई छात्राओं की संख्या, 67वीं में आवेदन छह लाख के पार
बीपीएससी 67वीं में छह लाख दो हजार 221 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया। सांकेतिक तस्वीर।

नलिनी रंजन, पटना : बिहार में महिलाओं को मिलने वाला 35 फीसद आरक्षण, सिविल सेवा पीटी व मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के साथ यूपीएससी टापर शुभम के क्रेज का सीधा असर दिख रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन का समय शुक्रवार की रात 12 बजे खत्म हो गया। छह लाख दो हजार 221 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया। आयोग के सचिव केशव रंजन ने बताया कि 67वीं पीटी परीक्षा में अब तक सबसे ज्यादा छह लाख दो हजार से अधिक आवेदन आए हैं। इसमें एक लाख 82 हजार 545 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पहली बार इतनी अधिक संख्या में आवेदन आयोग को मिले हैं। 56वीं से 59वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा से 66वीं प्रारंभिक परीक्षा के आंकड़ों पर ध्यान दें तो यह अबतक का सबसे अधिक आवेदन है। महिला अभ्यर्थियों के 56वीं से 59वीं में 75193 आवेदन आए थे। इस बार यह संख्या एक लाख 82 हजार 545 पहुंच गई है।

loksabha election banner

यूपीएससी व बीपीएससी पीटी पास करने पर प्रोत्साहन राशि

आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सिविल सेवा के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ी है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलने से उनके अधिक आवेदन आने लगे हैं। साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न विभागों की ओर से महिलाओं को बीपीएससी की पीटी परीक्षा पास करने पर 50 हजार रुपये तथा यूपीएससी की पीटी परीक्षा पास करने पर एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। बीसी, ईबीसी, एससी-एसटी कल्याण विभाग के अतिरिक्त सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए समाज कल्याण विभाग के अधीन महिला एवं बाल विकास निगम के माध्यम से यह राशि दी जाती है। इस राशि से अभ्यर्थी अपनी मुख्य परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह कर सकते हैं। 

23 जनवरी को परीक्षा निर्धारित

बीपीएससी की 67वीं पीटी परीक्षा 23 जनवरी को निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए राज्य के सभी डीएम को सेंटर चयन का निर्देश दिया गया है। 67वीं पीटी के माध्यम से बिहार में 726 अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

परीक्षा            कुल आवेदन संख्या छात्राओं की संख्या महिलाओं का प्रतिशत

56वीं से 59वीं 406181            75193             18.51

60वीं से 62वीं 243663            41840             17.17

63वीं             160731            32272             20.08

64वीं             469611 115860             24.19

65वीं             411470            116007             28.19

66वीं             450217            129907             28.85

67वीं             602221            182545             30.31


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.