Move to Jagran APP

सस्‍ता मास्‍क बनाकर समाज को कोरोना से बचा रहीं जीविका दीदियां, सारण में मिला 51 लाख यूनिट का ऑर्डर

ये महिलाएं अब तक 10 लाख 68 हजार 383 मास्क का निर्माण कर चुकी हैं। जीविका के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि मास्क का भुगतान नहीं होने पर नया मास्क बनाने में दिक्कत आ रही है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Mon, 24 May 2021 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 04:57 PM (IST)
सस्‍ता मास्‍क बनाकर समाज को कोरोना से बचा रहीं जीविका दीदियां, सारण में मिला 51 लाख यूनिट का ऑर्डर
जीविका दीदियों को मिली है मास्‍क बनाने की जिम्‍मेदारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

छपरा, जागरण संवाददाता। सारण जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने ग्रामीण अंचलों में हर घर में छह- छह मास्क नि:शुल्क देने का निर्णय लिया है। इसके लिए जीविका से जुड़ी महिलाओं को मास्क बनाने की जिम्मेवारी दी गई है। सारण जिले 20 प्रखंडों में जीविका से जुड़ी करीब चार हजार महिलाओं को 51 लाख 52 हजार 360 मास्क का निर्माण करना है। ये महिलाएं अब तक 10 लाख 68 हजार 383 मास्क का निर्माण कर चुकी हैं। जीविका के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि मास्क का भुगतान नहीं होने पर नया मास्क बनाने में दिक्कत आ रही है।

loksabha election banner

जीविका के परियोजना पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जीविका की दीदी का भुगतान पंचायती राज पदाधिकारी के स्‍तर से होना है। पंचायती राज अधिकारी मास्‍क बनाने के एवज में राशि प्रखंड स्तर पर बीडीओ को भेजेंगे। बीडीओ के स्‍तर से ही जीविका दीदियों को भुगतान करना है, भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। जीविका की महिलाओं को भुगतान जल्द हो जाएगा। जीविका दीदियों के भुगतान के लिए उन्होंने खुद ही जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजू प्रसाद से बात की है।

1600 ग्राम संगठन की चार हजार महिलाएं बना रही हैं मास्क

सारण जिले के 20 प्रखंडों में जीविका के 1600 ग्राम संगठन हैं। इनमें चार हजार महिलाएं जुड़ी हैं। एक ग्राम संगठन 10 -15 स्वयं सहायता समूह को मिलाकर बनाया जाता है, जबकि एक स्वयं सहायता समूह 15 - 20 महिलाएं को मिलाकर बनाया जाता है। यहां के विभिन्न प्रखंडों से मास्क बनाने का कार्य तेजी हो रहा है। जीविका को एक कपड़े के मास्क पर 15 रुपये मिलेगा।

प्रखंड - मास्क की डिमांड - मास्क बना

अमनौर - 317400 - 66046

बनियापुर - 352704- 78817

छपरा सदर - 412200 -52350

दरियापुर - 328656 - 95900

दिघवारा - 170760 - 31000

एकमा - 234000 -34693

गड़खा - 317196 - 31000

इसुआपुर - 194100- 64600

जलालपुर - 223900-9750

लहलादपुर - 128310-55872

मकेर - 136440 - 56059

मांझी - 408420- 71000

मढ़ौरा - 327322-38850

मशरख - 322872 -44400

नगरा - 180000- 40041

पानापुर - 153000- 24700

परसा - 272898 - 21600

रिविलगंज - 108200 -74585

सोनपुर - 343182 - 146324

तरैया - 220800- 41646


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.