Move to Jagran APP

पटनावासियों ने खुद जलाया घरों के बाहर पड़ा कूड़ा, मजदूरों से कराई गई सफाई

पटना में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। एेसे में शहर के हर इलाके में कूड़ों का अंबार लग गया। लोगों ने खुद से घरों के बाहर पड़ा कूड़ा जलाया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 12:29 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 12:29 PM (IST)
पटनावासियों ने खुद जलाया घरों के बाहर पड़ा कूड़ा, मजदूरों से कराई गई सफाई
पटनावासियों ने खुद जलाया घरों के बाहर पड़ा कूड़ा, मजदूरों से कराई गई सफाई

पटना, जेएनएन। पटना नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। गनीमत ही कि पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य सड़कों की सफाई प्रारंभ करा दी गई थी। जहां सफाई टीम नहीं पहुंची, वहां लोग खुद ही कूड़ा जलाते हुए नजर आए।

loksabha election banner

सभी प्रमुख हिस्सों में लगा है कूड़ों का ढेर

मजदूरों से सफाई करने के बाद भी शहर के सभी हिस्सों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। शुक्रवार को रात भर में पटना की महत्वपूर्ण सड़कों को चकाचक कर दिया गया था। छह स्वीपिंग मशीनें सफाई अभियान में लगाई गई थीं। एक दिन हुए हमले को देखते हुए शुक्रवार को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, वीडियोग्राफर एवं नगर निगम के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नूतन राजधानी अंचल और पाटलिपुत्र अंचल में सफाई अभियान चलाया गया।

मजदूरों का व्यवस्था करा कराई गई सफाई

स्वीपिंग मशीन से सचिवालय, राजभवन, बोरिंग कैनाल रोड, सहदेव महतो मार्ग, एएन कॉलेज से पानी टंकी मोड़, हड़ताली मोड़ से राजापुर पुल के दोनों तरफ बोरिंग कैनाल रोड, इको पार्क होते हुए राज भवन, मौर्या होटल से मौर्या कॉम्लेक्स तक सफाई कराई गई। साथ ही इनकम टैक्स चौराहा होते हुए पुनईचक तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर सफाई कराई गई। जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि नगर निगम ने सफाई मजदूरों की व्यवस्था कराई है। डीएम ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले सफाई कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोगों ने खुद जलाया घरों के बाहर पड़ा कूड़ा

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में हर ओर दुर्गंध ही दुर्गंध आ रही है। शहरी जहां-तहां अपने घरों का कूड़ा फेंक दे रहे हैं। सबसे बुरी स्थिति खाली पड़ी जमीनों पर है। यहां दूर-दराज से लाकर कूड़ा डाल दिया जा रहा है। बदबू आने पर लोग खुद ही कूड़े को जलाने के साथ इधर-उधर गंदगी को फेंक दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.