Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

बिहार में अब सम्राट सरकार, मंत्रालय के बंटवारे के साथ काम शुरू; नीतीश ने की CM चौधरी से मुलाकात

Bihar CM Samrat Choudhary Live: बिहार को 20 साल बाद आज नया सीएम मिल गया है। सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। उनके साथ बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सम्राट सरकार में विजय और बिजेंद्र डिप्टी सीएम होंगे।

By Krishna Bahadur Singh Parihar Wed, 15 Apr 2026 09:54 PM (GMT+05:30)
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live। फोटो  एएनआई

Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live। फोटो एएनआई

Bihar CM Samrat Choudhary Live News: बिहार को 20 साल बाद आज नया सीएम मिला। सम्राट चौधरी ने आज सीएम पद की शपथ ली। वे भाजपा के पहले और राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री हैं। उनके अलावा दो डिप्टी सीएम (बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी) ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बिहार में हो रहे इस बड़े पॉवर ट्रांसफर का गवाह बनने के लिए जेपी नड्डा समेत NDA के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथग्रहण के तुरंत बाद ही CM Samrat Choudhary ने पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री और दोनों मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी हो गया है। इस लाइव ब्लॉग में बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम की पल-पल की अपडेट आपको दे रहे हैं...

15 Apr 20269:54:39 PM

पार्टी संगठन पूरी मजबूती से सम्राट के साथ: ओडिशा की डिप्टी सीएम पार्वती परिदा

सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री नियुक्त होने पर ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने कहा, “...मुझे उम्मीद है कि सम्राट चौधरी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से, बिहार की जनता उनके साथ है, और पार्टी संगठन पूरी मज़बूती से उनके साथ खड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को वह सब लागू करने का अवसर मिला है, जिसका वादा उन्होंने बिहार की जनता से किया था। मुझे लगता है कि सम्राट चौधरी बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।”

15 Apr 20269:16:55 PM

Bihar New CM LIVE: जदयू नेता ललन सिंह ने CM Samrat Choudhary को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा, "सम्राट चौधरी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, उन्हें ढेरों शुभकामनाएं व बधाई। हमें पूरा विश्वास है कि नीतीश कुमार ने जो बिहार के विकास का रोडमैप तैयार किया वे उसे और आगे लेकर जाएंगे।" तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी (Tejashwi yadav) बातों का कोई मूल्य नहीं है। उनका खेल खत्म है।

15 Apr 20269:05:10 PM

CM Samrat Choudhary LIVE: अपने उत्तराधिकारी से मिलने CMO पहुंचे पूर्व CM नीतीश कुमार

blog images
15 Apr 20269:02:03 PM

Samrat Choudhary LIVE: CM सम्राट चौधरी संभालेंगे गृह समेत 29 विभाग

blog images
15 Apr 20268:53:57 PM

Minister Portfolio Allocation: विजय चौधरी को मिले 10 मंत्रालय, तो बिजेंद्र संभालेंग वित्त समेत 8 विभाग

blog images
15 Apr 20261:47:49 PM

Samrat Choudhary LIVE: बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिल रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

VIDEO | Patna: Samrat Choudhary meets his supporters at BJP office after taking oath as Bihar CM.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/yICM7I3tvC

— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
15 Apr 20261:21:40 PM

अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की कृपा से मिला ये पद मिला: शकुनी चौधरी  

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने कहा, "कभी-कभी ईश्वर की कृपा होती है। हमने पूरी लड़ाई लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। आज अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की कृपा से ये पद मिला है।"

#WATCH | पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने कहा, "कभी-कभी ईश्वर की कृपा होती है। हमने पूरी लड़ाई लड़ी लेकिन सफलता नहीं मिली। आज अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की कृपा से ये पद मिला है..." pic.twitter.com/p1OWrI0HHg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 20261:17:42 PM

शपथग्रहण के बाद पार्टी ऑफिस पहुंचे सम्राट, दीनदयाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

VIDEO | Patna: Bihar CM Samrat Choudhary (@samrat4bjp) pays respects to former BJP leaders as he arrives at party office after oath-taking ceremony.#BiharNews

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/nbf6WONABA

— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
15 Apr 20261:02:25 PM

बिहार में नीतीश और मोदी का ही मॉडल चलेगा: सम्राट

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “मैं आज से ही बिहार के लिए काम करना शुरू करूंगा। बिहार में सिर्फ़ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा,” 

VIDEO | Patna: “I will start working for Bihar from today itself. Only Modi-Nitish model will run in Bihar”, says Bihar CM Samrat Choudhary (@samrat4bjp), after taking oath.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/F5E88eY6cj

— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
15 Apr 202612:56:51 PM

सम्राट चौधरी पूरा करेंगे नीतीश कुमार का सपना: दिलीप जायसवाल

बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। आज सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जिस तरह से हमारे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकसित बिहार का सपना देखा है, सम्राट चौधरी उनके मार्गदर्शन में बिहार को विकसित बिहार की ओर ले जाएंगे।"

#WATCH पटना: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। आज सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जिस तरह से हमारे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकसित बिहार का सपना देखा है, सम्राट चौधरी उनके मार्गदर्शन में बिहार को विकसित बिहार की ओर ले… pic.twitter.com/LpsRolK3Hs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 202612:47:26 PM

Samrat Choudhary LIVE: नीतीश कुमार ने मुझे पहचान दी: जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा, "जैसी सरकार उन्होंने (नीतीश कुमार) 20 साल तक चलाई, हम समझते हैं कि यदि कोई कमी रही भी होगी तो उसे पूरा करके सम्राट चौधरी बिहार को आगे ले जाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "जो जीतन मांझी आज है, वो नीतीश कुमार के द्वारा ही पहचानित है। अगर 2014 में उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाया होता तो हमारी इतनी चर्चा नहीं होती। सबसे बड़ी बात कि एक दलित के बच्चे को उन्होंने पद दिया तो स्वाभाविक है कि मेरी आंखों से आंसू कैसे न आते।"

#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा, "जैसी सरकार उन्होंने(नीतीश कुमार) 20 साल तक चलाई, हम समझते हैं कि यदि कोई कमी रही भी होगी तो उसे पूरा करके सम्राट चौधरी बिहार को आगे ले जाएंगे..."

उन्होंने… pic.twitter.com/gRaCuVDAvU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 202612:44:46 PM

Samrat Chaudhary Live: नई सरकार पर लोगों का भरोसा: उपेंद्र कुशवाहा

#WATCH | पटना, बिहार: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिए जाने पर कहा, "सरकार के ऊपर काफी लोगों का भरोसा भी है और लोगों की अपेक्षा भी है। मैं समझता हूं कि इन अपेक्षाओं पर सरकार निश्चित तौर… pic.twitter.com/YMrNWBEp1a

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 202612:29:17 PM

CM Samrat Choudhary LIVE: सम्राट चौधरी ने बिहार सचिवालय में मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया

blog images

सम्राट चौधरी ने बिहार सचिवालय में बिहार के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।

15 Apr 202612:14:13 PM

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार की नई सरकार को दी बधाई

blog images
15 Apr 202612:12:22 PM

 CM Samrat Choudhary Live News: गृहमंत्री अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

blog images
15 Apr 202612:09:57 PM

नीतीश कुमार के विजन को आगे बढ़ाएंगे सम्राट: बीजेपी अध्यक्ष

Samrat Choudhary Oath Taking Ceremony LIVE:सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर, BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के प्रधानमंत्री के विज़न के तहत, नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार भी एक विकसित राज्य बनेगा। नीतीश कुमार द्वारा बिहार में स्थापित कानून का राज और उनके द्वारा तय किए गए विकास के रास्ते को सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे। बहुत-बहुत बधाई।”

VIDEO | Patna: On Samrat Choudhary taking oath as Bihar CM, BJP state president Sanjay Saraogi says, “Under the Prime Minister’s vision of building a Viksit Bharat by 2047, Bihar will also become a developed state under the leadership of the new Chief Minister, Samrat Choudhary.… pic.twitter.com/Ko8E4VQv11

— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
15 Apr 202611:40:47 AM

Bihar New CM Oath Ceremony Live: उपमुख्यमंत्री बनने के बाद विजेंद्र यादव का पहला बयान

#WATCH | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में JDU नेता निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर कहा, "...उनको खुद निर्णय लेना है कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं..."

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे खुद किसकी… pic.twitter.com/8TA4CVz0WH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 202611:36:23 AM

Bihar CM Samrat Choudhary Live News: विजय सिन्हा ने नई सरकार को दी बधाई

#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बधाई व शुभकामनाएं नई सरकार को। ये सरकार पूरी तरह से समृद्धि के साथ, विकसित बिहार और डबल इंजन की सरकार का सपना साकार करने में अपना भरपूर योगदान देगी।" pic.twitter.com/etRi8BVwPH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 202611:27:02 AM

Bihar CM Samrat Choudhary Live News: डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने नीतीश कुमार का जताया आभार

#WATCH | पटना, बिहार: जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, " मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है... जो उनके(नीतीश… https://t.co/FKSvctmuTO pic.twitter.com/7dM2zDrw1k

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
15 Apr 202611:19:12 AM

Bijendra Yadav Oath Ceremony Live: बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली मंत्री पद की शपथ, सम्राट सरकार में होंगे डिप्टी सीएम

#WATCH Patna, Bihar: Janata Dal (United) leader Bijendra Prasad Yadav takes oath as Deputy CM of Bihar pic.twitter.com/OhgshLUgbW

— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 202611:33:45 AM

Vijay Chaudhary Oath Ceremony Live: विजय चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ

#WATCH Patna, Bihar: Janata Dal (United) leader Vijay Kumar Choudhary takes oath as Deputy CM of Bihar pic.twitter.com/wBV84aW3pE

— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 202611:05:26 AM

 Samrat Choudhary Oath Taking Ceremony LIVE: सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

#WATCH | Patna, Bihar: Samrat Choudhary takes oath as the Chief Minister of Bihar

He becomes the first Bharatiya Janata Party (BJP) Chief Minister of Bihar following the resignation of Nitish Kumar. pic.twitter.com/ObDBH2RxJr

— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 202610:56:49 AM

Samrat Choudhary Oath Taking Ceremony LIVE: शपथग्रहण समारोह राष्ट्रीय गीत के साथ शुरू, नीतीश कुमार मौजूद

blog images

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के आने के बाद शपथग्रहण समारोह शुरू हो चुका है। इससे पहले नीतीश कुमार के आते ही पूरा कार्यक्रम स्थल 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा

15 Apr 202610:47:44 AM

Samrat Choudhary LIVE: शपथ समारोह में जाने से पहले मंदिर जाते हुए सम्राट

#WATCH | Patna, Bihar: Ahead of taking oath as CM of Bihar, BJP's Samrat Chaudhary visits Panchmukhi Hanuman Temple and offers prayers pic.twitter.com/Bxzm6edW2u

— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 202610:37:28 AM

 Bihar New CM Oath Ceremony Live: सरकारी आवास से निकले सम्राट चौधरी

सरकारी आवास से बाहर निकले सम्राट, मंदिर में पूजा के बाद लेंगे शपथ pic.twitter.com/d3ow37CsPt

— जागरूक बिहार (@KBjagran) April 15, 2026
15 Apr 202610:32:27 AM

Samrat Choudhary Oath Taking Ceremony LIVE: लोकभवन पहुंचे NDA के नेता, थोड़ी देर में शुरू होगा शपथग्रहण समारोह

Bihar CM Samrat Choudhary Live News: उपेंद्र कुशवाहा, विजय कुमार चौधरी, जीतनराम मांझी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, मो. जमा खान, संतोष कुमार निराला और अशोक चौधरी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके अलावा मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और जनार्दन सिंह भी लोकभवन में मौजूद हैं।

15 Apr 202610:16:06 AM

Bihar CM Samrat Choudhary Live: बिहार यहां से नई ऊंचाइयों को छुएगा- चिराग पासवान 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। वे मेरे बिहार को अगले चरण में ले जाएंगे। मेरा मानना है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार यहां से नई ऊंचाइयों को छुएगा। जिस तरह नीतीश कुमार ने बिहार को 'जंगल राज' के दौर से बाहर निकाला और उसे आज की स्थिर स्थिति तक पहुंचाया, निस्संदेह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हमारी सरकार उनके प्रयासों को आगे बढ़ाएगी। हमें राज्य में नीतीश कुमार की उपस्थिति और उनकी सक्रिय भूमिका की कमी निश्चित रूप से खलेगी। चूंकि वे अब केंद्रीय राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं, इसलिए मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"

#WATCH | Patna, Bihar: Union Minister Chirag Paswan says, "Hearty congratulations and best wishes to Samrat Chaudhary. He will take my Bihar to the next phase. I believe that Bihar will reach new heights from here under Samrat Chaudhary's leadership... Just as Nitish Kumar pulled… pic.twitter.com/W1jwJcCPES

— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 20269:59:48 AM

Samrat Choudhary Oath Taking Ceremony LIVE: लोकभवन पहुंचे शकुनी चौधरी, थोड़ी देर में शुरू होगा सम्राट का शपथग्रहण समारोह

blog images
15 Apr 20269:56:10 AM

Bihar New CM Oath Ceremony Live: हमारे नेता नीतीश कुमार, उन्हीं के मार्गदर्शन में करेंगे काम: विजय चौधरी 

#WATCH Patna, Bihar: JDU leader Vijay Kumar Choudhary to take oath as Deputy CM of Bihar today

He says, "For this responsibility, I express gratitude to our leader because whatever post we are going to get today, it is only because of the trust of Nitish Kumar Kumar...We will… pic.twitter.com/xJSxXutxiv

— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 20269:52:05 AM

Samrat Choudhary Oath Taking Ceremony LIVE: जेपी नड्डा पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत

Bihar CM Samrat Choudhary Live News: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सम्राट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे। पार्टी नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया अभिनंदन।

#WATCH | Patna, Bihar: Union Minister JP Nadda arrives at BJP National President Nitin Nabin's residence.

BJP leader Samrat Choudhary is set to take oath today as the Chief Minister of Bihar. pic.twitter.com/gzafHer2Km

— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 20269:43:00 AM

Bihar New CM Oath Ceremony Live: जदयू से दो डिप्टी सीएम, इन विधायकों को मिलेगा मंत्री पद- सूत्र

जदयू से बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खान और सुनील कुमार के नाम की चर्चा है। इनमें बिजेंद्र यादव और व‍िजय चौधरी डिप्‍टी सीएम होंगे।

15 Apr 20269:40:36 AM

Bihar CM Samrat Choudhary Live News: हम और रोलोमों से एक-एक, चिराग की पार्टी से 2 मंत्री- सूत्र

लोजपा (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह, हम से संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल होंगे

 
15 Apr 20269:40:27 AM

Bihar New CM Oath Ceremony Live: बीजेपी से श्रेयसी और लखेंद्र समेत ये विधायक फिर बनेंगे मंत्री

बिहार से बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा से विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद और संजय सिंह टाइगर फिर से मंत्री बनाए जा सकते हैं।

15 Apr 20269:33:10 AM

Samrat Chaudhary Live: सम्राट चौधरी की शपथग्रहण पर बीजेपी कार्यालय में जश्न का मौहाल

#WATCH | Patna, Bihar: BJP leader Samrat Choudhary to take oath today as the Chief Minister of Bihar.

Preparations for celebrations are underway at the BJP state office. pic.twitter.com/mrxTc7t4Yj

— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 20269:21:39 AM

Samrat Choudhary Oath Taking Ceremony LIVE: बिहार की जनता के साथ एक तरह का धोखा: कांग्रेस नेता तारिक अनवर

#WATCH | Patna: On BJP's Samrat Choudhary to take oath as Bihar CM today, Congress leader Tariq Anwar says, "...We had expected from Nitish Kumar that he would remain the Chief Minister of Bihar for the next five years because he and the NDA had promised that. This will impact… pic.twitter.com/AvxKdjtun5

— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 20269:01:32 AM

विजय चौधरी तथा बिजेंद्र प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे: BJP प्रदेश अध्यक्ष

#WATCH | Patna, Bihar: On BJP's Samrat Choudhary to take oath as Bihar CM today, Bihar BJP State President Sanjay Saraogi says, "After the 20-year tenure of former Chief Minister Nitish Kumar, today Samrat Chaudhary will take oath as the new Chief Minister, and Vijay Chaudhary… pic.twitter.com/YT6ItNPzAS

— ANI (@ANI) April 15, 2026
15 Apr 20268:48:24 AM

Samrat Choudhary Oath Taking Ceremony LIVE: बिहार में 46 वर्ष बाद सत्ता संभालने में सफल हुई भाजपा

भाजपा आखिरकार 46 वर्ष बाद आज सत्ता की बागडोर संभालने की उपलब्धि प्राप्त कर लेगी। 1980 में स्थापना काल के उपरांत 1990 में राजद और 2006 से जदयू को सत्ता में लाने के बावजूद भाजपा को लंबे समय तक बिहार में सहयोगी की भूमिका में ही रहना पड़ा। भाजपा ने इस दौरान संगठनात्मक मजबूती पर खास ध्यान दिया। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का विस्तार, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों में पैठ बनाने की रणनीति, और केंद्र की नीतियों का प्रभावी प्रचार इन सभी ने पार्टी को धीरे-धीरे मजबूत किया और अंत में सफल हुई।

15 Apr 20268:23:25 AM

Samrat Choudhary Oath ceremony Live: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अतिरिक्त जवान तैनात

Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: बिहार के नए सीएम के शपथग्रहण समारोह के चलते लोक भवन और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चिड़ियाखाना गेट नंबर दो, राजेंद्र चौक, आइपीएस मेस मोड़, बीपी मंडल गोलंबर से लेकर अणे मार्ग, देश रत्न मार्ग, सर्कुलर रोड, नेहरू पथ पर अतिरिक्त जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। यातायात पुलिस इन सभी मार्ग पर मौजूद है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। थाने की पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिसकर्मी और सैप के जवानों के साथ ही पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र में सामान्य वाहन प्रवेश न कर सके, इसके लिए लिंक रोड पर भी पुलिस की तैनाती है।

15 Apr 20268:05:50 AM

Samrat Choudhary Oath Taking Ceremony LIVE ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, आम लोग नहीं कर सकेंगे इस रास्ते का उपयोग

लोक भवन में आयोजित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बुधवार की सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक किसी भी प्रकार के सामान्य वाहन को राजेंद्र चौक की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि, वीवीआइपी, वीआइपी, मीडिया एवं आमंत्रित व्यक्तियों के वाहन उपरोक्त प्रतिबंधित मार्गों का प्रयोग कर सकेंगे।

15 Apr 20267:46:24 AM

Bihar New CM Oath Ceremony Live: कौन हैं बिहार के नए डिप्टी सीएम विजय चौधरी?

विजय चौधरी बिहार की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वे जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। लंबे समय से बिहार विधानसभा के सदस्य रहे हैं। सरकार और संगठन दोनों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। 

उनका जन्म 8 जनवरी 1957 को समस्तीपुर जिले में हुआ। उनके पिता जगदीश प्रसाद चौधरी भी बड़े राजनीतिक नेता थे।

उन्होंने Patna University से इतिहास में स्नातकोत्तर किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की, लेकिन पारिवारिक विरासत के कारण राजनीति में आ गए।

पिता के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। दलसिंहसराय सीट से चुनाव जीतकर पहचान बनाई। लगातार तीन बार विधायक बनने का रिकॉर्ड बनाया। शुरुआत में वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। बाद में 2005 में जेडीयू में शामिल हो गए। यह फैसला उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

उन्होंने कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है। वित्त, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे विभाग देखे। वे बिहार विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं।
2015 से 2020 तक इस पद पर रहे। वर्तमान में जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री हैं। उनकी प्रशासनिक छवि साफ-सुथरी मानी जाती है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us