Move to Jagran APP

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- मुख्यमंत्री इतने कमजोर हो गए कि अब कोई उनकी सुनने वाला नहीं

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्षा सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार राजनीतिक अस्थिरता और प्रशासनिक अराजकता का शिकार हो गया है। पूर्वी चंपारण में मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाई गई नाबालिग लड़कियों के मामले में भी उन्होंने निशाना साधा।

By Sunil RajEdited By: Yogesh SahuPublished: Thu, 26 Jan 2023 01:30 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 01:30 AM (IST)
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- मुख्यमंत्री इतने कमजोर हो गए कि अब कोई उनकी सुनने वाला नहीं
बिहार राजनीतिक अस्थिरता व प्रशासनिक अराजकता का शिकार: सम्राट

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इतने कमजोर हो गए हैं कि अब कोई भी उनकी सुनने वाला नहीं है। इसके साथ ही चौधरी ने पुलिसिया मनमानी और कार्रवाई में आनाकानी पर भी सवाल उठाया है।

loksabha election banner

सम्राट चौधरी ने पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाने के मामले में यह सवाल उठाया है, जहां एनसीपीसीआर के निर्देश पर रेस्क्यू की गई पांच नाबालिग लड़कियों को मंगलवार की देर रात से थाने में रखा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक समुदाय विशेष के लोगों के जुड़े होने के कारण पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है।

उन्होंने कहा कि रेस्क्यू की गई लड़कियों में एक पश्चिम बंगाल की जबकि चार असम की हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला मानव-तस्करी के अंतरप्रांतीय गिरोह से जुड़ा हुआ है। दो मानव तस्करों में से एक मूसा शेख पकड़ा गया है, जबकि मनन अंसारी भागने में सफल रहा है। ऐसे मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करना चाहिए। उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप कर समुचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सम्राट ने कहा कि कथित सुशासन में पुलिस की कार्रवाई पर फिर सवालिया निशान लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। बिहार में राजनीतिक अस्थिरता के कारण प्रशासनिक अराजकता का माहौल है। मुख्यमंत्री इतने कमजोर हो गए हैं कि उनकी अब कोई सुनने वाला नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.