विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 20 घायल; दीवाली मनाने बिहार लौट रहे सुपौल-दरभंगा समेत कई जिलों के यात्री घायल

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:50 AM (IST)

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस पलटने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। ये सभी बिहार ...और पढ़ें

बस पलटते ही मची अफरा-तफरी

बस पलटते ही मची अफरा-तफरी

HighLights

  1. संभल गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, कई यात्री घायल।

  2. दिवाली मनाने घर लौट रहे थे बिहार के मजदूर।

  3. हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल, जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, पटना। संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में बिहार के कई जिलों के यात्री घायल हो गए। दीवाली मनाने अपने घर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस बुधवार को पवांसा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 150 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पंजाब से बिहार लौट रहे थे मजदूर

बस पंजाब के पटियाला से चली थी और हरियाणा के अंबाला होते हुए बिहार जा रही थी। इसमें सुपौल, दरभंगा, पूर्णिया, सीतामढ़ी समेत कई जिलों के यात्री सवार थे। ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी करते हैं और दिवाली मनाने अपने परिवार के पास लौट रहे थे।

बस पलटते ही मची अफरा-तफरी

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पवांसा के पास बस पलटने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए और यात्रियों का सामान इधर-उधर फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी है।

चालक को झपकी आने का दावा

घायल यात्री अखिलेश कुमार ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं, एक अन्य यात्री ने बस में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने का आरोप लगाया। हालांकि, हादसे की असली वजह और बस में यात्रियों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार में घरवालों को सताने लगी चिंता

दीवाली पर अपनों के बीच पहुंचने की उम्मीद लेकर निकले यात्रियों का सफर हादसे के कारण बीच रास्ते में रुक गया। घायलों में बिहार के अलग-अलग जिलों के लोग शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।