विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिन सिंह को बिहार अंडर-23 वनडे टीम की कमान, मेघायल से होगी पहली भिड़ंत Patna News

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Tue, 22 Oct 2019 04:02 PM (IST)

अंडर-23 एक दिवसीय टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता भुवनेश्वर में 31 अक्टूबर से 17 नवंबर तक आयोजित होगी।

सचिन सिंह को बिहार अंडर-23 वनडे टीम की कमान, मेघायल से होगी पहली भिड़ंत Patna News
सचिन सिंह को बिहार अंडर-23 वनडे टीम की कमान, मेघायल से होगी पहली भिड़ंत Patna News

पटना, जेएनएन। भुवनेश्वर में 31 अक्टूबर से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंडर-23 एक दिवसीय टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा सोमवार को कर दी गई है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर चयन समिति के चेयरमैन मनीष ओझा ने बताया की 15 सदस्यीय टीम के अलावा 13 खिलाड़ियों को सुरक्षित रखा गया है। टीम की कमान सचिन सिंह को सौंपी गई है, जबकि बिहार का पहला मुकाबला मेघालय से होगा।

इस प्रकार है टीम

सचिन कुमार सिंह (कप्तान)-गोपालगंज, विपिन सौरभ (उपकप्तान) औरंगाबाद, शकीबुल गनी- पूर्वी चंपारण, हृदयानंद, भोजपुर, त्रिपुरारी केशव, दरभंगा, बिभूति भास्कर, मधुबनी, हर्ष राज, पटना, अभिषेक बाबू, पूर्णिया, आशुतोष कुमार, नवादा, बासित अली, जमुई, सचिन कुमार, भागलपुर, प्रशांत कुमार सिंह, सारण, शब्बीर खान, सिवान, विकास झा, मधुबनी, अभिषेक कुमार, पूर्णिया। सुरक्षित : अमरजीत राज, शेखपुरा, मनमोहन, अरवल, मुकेश कुमार, पूर्वी चंपारण, अंकित सिंह, कटिहार, विवेक मोहन, कैमूर, प्रणव कुमार सिंह, वैशाली, रणधीर दुबे, मुज़फ्फरपुर, पवन कुमार, अनमोल बोनी, पटना, अनिमेष सिंह, गया, रोहित रमण, भागलपुर, सूरज कुमार, कटिहार, आयुष राज, अरवल।

ग्रेपलिंग चैंपियनशिप आयोजित

बिहिया में दो दिवसीय प्रथम बिहार ओपन ग्रेपलिंग, मल्लयुद्ध चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। विजेता पहलवानों को पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने नगद इनाम राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में अंडर 59 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अंकित को गोल्ड मेडल, भोजपुर के नीतीश को सिल्वर, बिट्टू एवं काशिम अली को कांस्य पदक मिला। वही महिला वर्ग में अंडर 57 किलोग्राम भार वर्ग में श्रेया कुमारी को गोल्ड, प्रियंका को सिल्वर, रेणु और मनीषा को कांस्य पदक मिला। वही अंडर 54 किलोग्राम भार वर्ग में संयकान्त राज सिंह को गोल्ड, अर¨वद सिल्वर, पप्पू और आर्यन को कांस्य पदक मिला।

मैदान गीला होने के कारण नहीं हुआ अंडर-14 मैच

मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर का मैदान अत्यधिक गीला होने के कारण दमयंती देवी मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच सोमवार को नहीं खेला जा सका। यह जानकारी आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का मैच मंगलवार को पूर्ववत खेला जाएगा।