छठ से पहले लदकर आ रही हैं ट्रेनें, बसें भी फुल
छठ पर्व में शामिल होने के लिए दूसरे शहरों से श्रद्धालुओं का हुजूम बिहार आने लगा है।
पटना। छठ पर्व में शामिल होने के लिए दूसरे शहरों से श्रद्धालुओं का हुजूम बिहार आने लगा है। दिल्ली ही नहीं मुंबई, चेन्नई, विशाखापत्तनम, बंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, हावड़ा, कोलकाता, रांची, धनबाद, पूरी, भुवनेश्वर, लखनऊ, कानपुर, पंजाब की ओर से आने वाली तमाम ट्रेनों के आरक्षित कोच में चींटी रेंगने की जगह नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि टिकट जांच करने वाले निरीक्षक भी एक कोच से दूसरे कोच में जाने से परहेज करने लगे हैं। दिल्ली से आने वाली संपूर्ण क्रांति जैसी ट्रेनों में तो तिल रखने की भी जगह है।
हालांकि, रेलवे की ओर से लगभग तीन दर्जन पूजा स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद यात्रियों को छठ पूजा में शामिल होने के लिए ट्रेन में 20-20 घंटे खड़ा होकर आना पड़ रहा है। सारी ट्रेनें हाउसफुल चल रही हैं। ट्रेनों में आरक्षित बर्थ समाप्त होते ही विमानों का किराया भी आसमान छूने लगा है।
छठ पूजा की भीड़ का असर अकेले ट्रेनों पर ही देखने को नहीं मिल रहा है। नई दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, रांची, जमशेदपुर, वाराणसी, बोकारो, रामगढ़, धनबाद आदि शहरों से आने वाली तमाम बसें भी हाउस फुल बताये जा रही हैं। अकेले दिल्ली से ही बिहार के लिए सौ से अधिक एसी और नॉन एसी बसें चल रही हैं। झारखंड के विभिन्न शहरों से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए 700 से अधिक लक्जरी बसें चल रही हैं। पश्चिम बंगाल, सिलीगुड़ी, किशनगंज, पूर्णिया आदि शहरों से 150 से अधिक बसें चल रही है। किसी भी बस में कोई सीट खाली नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं पटना से दरभंगा, मधुबनी, लौकहा, जयनगर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सिवान, छपरा, समस्तीपुर, रोसड़ा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, शेखपुरा, नवादा आदि छोटे जिला स्तर के शहरों तक चलने वाली बसें भी हाउसफुल होकर चल रही है। बसों की छतों पर भी काफी यात्री बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों की स्थिति
12392 श्रमजीवी, 12394 संपूर्ण क्रांति, 12424 गुवाहाटी राजधानी, 12310 पटना राजधानी, 12402 मगध, 15484 महानंदा, 22406 गरीब रथ, 12304 पूर्वा, 20502 अगरतला राजधानी 13414 फरक्का, 14056 ब्रह्मपुत्र,12502 संपर्क क्रांति,12506 नार्थइस्ट,13008 तूफान, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस समेत स्पेशल ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। कहीं कोई बर्थ खाली नहीं है। मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनों की स्थिति
15645 दादर गुवाहाटी, 12362 आसनसोल,13202 कुर्ला, 12141 एलटीटी, 12149 पुणे एक्सप्रेस,12741 वास्कोडिगामा एक्सप्रेस में कोई बर्थ खाली नहीं है। 12295 संघमित्रा, 22644 एरनाकूलम, 13240 कोटा एक्सप्रेस, 12792 सिकंदराबाद एक्सप्रेस पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। छठ के बाद पूरे नवंबर तक पटना से दिल्ली जाने वाले ट्रेनों की स्थिति
12391 श्रमजीवी, 12393 संपूर्णक्रांति, 12423 गुवाहाटी राजधानी, 12309 पटना राजधानी, 12401 मगध, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 22405 गरीब रथ, 12569 जयनगर गरीब रथ, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस, 20501 अगरतल्ला राजधानी , 13413 फरक्का एक्सप्रेस, 14055 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस,12501 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 13007 तूफान, 12487 सीमांचल एक्सप्रेस पूरी तरह फुल हो चुकी है। पटना से मुंबई की ओर से जाने वाली ट्रेनों की स्थिति
15646 दादर गुवाहाटी, 12361 आसनसोल एक्सप्रेस, 13201 कुर्ला एक्सप्रेस, 12142 एलटीटी एक्सप्रेस, 12150 पुणे एक्सप्रेस,12742 वास्कोडिगामा एक्सप्रेस चार माह पहले से ही हाउसफुल हो चुकी है। 12296 संघमित्रा, 22643 एरनाकुलम, 13239 कोटा, 12791 सिकंदराबाद एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। ट्रेनों में भीड़ बढ़ते ही आसमान छूने लगा विमान का किराया
दीपावली व छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनें जहां हाउसफुल हो चुकी हैं, वहीं विमानों का किराया भी आसमान छूने लगा है। दिल्ली से पटना का किराया जहां आम दिनों में 2500 से अधिक नहीं रह पाता है, वहीं छठ पूजा के दौरान यह 16000 का आंकड़ा पार हो चुका है। मुंबई से पटना का किराया 18000 तक पहुंच चुका है। पुणे से पटना का किराया 16500 तक पहुंच चुका है। नवंबर माह की स्थिति दिल्ली से पटना- 16000
पटना से दिल्ली - 16000 मुंबई से पटना- 16000
पटना से मुंबई- 14000 हैदराबाद से पटना- 12500
पटना से हैदराबाद - 11000 पुणे से पटना - 12500
पटना से पुणे - 13500 चेन्नई से पटना- 12000
पटना से चेन्नई - 13000