विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद को मिली जमानत, खान सर की कोच‍िंग विवाद में गए थे जेल

Published: Mon, 15 Jun 2026 08:56 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2026 10:53 AM (IST)

ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। वे खान सर के कोचिंग ...और पढ़ें

ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद को मिली जमानत।

ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद को मिली जमानत।

HighLights

  1. रौशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत।

  2. खान सर के कोचिंग पर बवाल मामले में थे जेल में।

  3. छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद मिली राहत।

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। राजधानी के मुसल्‍लहपुर हाट में खान सर के कोचिंग सेंटर पर बवाल मामले में बेउर जेल में बंद रौशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है।  

छोटे भाई प्र‍िंस यादव की एक दिन पहले नेपाल के होटल में संदिग्‍ध परि‍स्‍थ‍ित‍ियों में हुई मौत के एक दिन बाद पटना सिविल कोर्ट से उन्‍हें राहत मिली है। 

2 जून को खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर हुए हमले के मामले में रौशन आनंद के अलावा उनके भाई प्रिंस यादव और कई अन्‍य आरोपित किए गए थे। 

12 दिनों बाद आएंंगे जेल से बाहर 

इसके बाद पुलिस ने 3 जून को रौशन आनंद और उनके दो सहयोग‍ियों को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं खान सर उर्फ फैजल खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने 20 जून तक के लिए रोक लगा रखी है। 

इस बीच रविवार को नेपाल के विराटनगर स्‍थ‍ित एक होटल में रौशन आनंद के भाई मृत पाए गए थे। वहां की पुलिस ने इस मामले में 5 को हिरासत में लिया था। 

चेहरे पर चोट के निशान, होटल के कमरे में दवाइयां 

बताया जाता है कि प्र‍िंस के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए थे। होटल के कमरे से मिर्गी की दवा भी बरामद की गई थी। सोमवार को सहरसा में प्र‍ि‍ंस की अंत्‍येष्‍ट‍ि होगी। कहा जा रहा है कि उसमें रौशन आनंद भी शामिल होंगे।  

इधर प्रिंस यादव की मौत पर सियासत गर्म है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इसे हत्‍या करार दिया है।  

वहीं खान सर ने बयान जारी कर घटना पर दुख जताया। उन्‍होंने बताया कि प्र‍िंंस पहले से बीमार चल रहा था। किसी ने उसे नहीं मारा है।   

यह भी पढ़ें- ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत, खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ के बाद था फरार