विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पापा साथ हैं...', सिंगापुर में रोहिणी ने पिता लालू यादव के साथ काटा केक, शेयर किया इमोशनल VIDEO

Published: Mon, 01 Jun 2026 03:49 PM (IST)

Rohini Acharya Birthday: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सिंगापुर में अपने पिता के साथ जन्मदिन मनाया।

पिता लालू यादव के साथ रोहिणी ने मनाया बर्थडे। (सोशल मीडिया)

पिता लालू यादव के साथ रोहिणी ने मनाया बर्थडे। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. रोहिणी आचार्या ने सिंगापुर में पिता लालू संग जन्मदिन मनाया।

  2. किडनी दान करने वाली रोहिणी ने पिता संग केक काटा।

  3. लालू प्रसाद यादव ने बेटी रोहिणी को आशीर्वाद दिया।

डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता लालू प्रसाद यादव को किडनी देकर नया जीवन देने वाली उनकी लाडली बेटी डॉ. रोहिणी आचार्या ने सिंगापुर में अपना जन्मदिन मनाया।

1 जून 1979 को जन्मीं रोहिणी आचार्या ने इस खास मौके पर अपने पिता की मौजूदगी में केक काटा और इस सेलिब्रेशन का एक बेहद खूबसूरत और भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक संदेश

रोहिणी आचार्या ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए एक बेहद इमोशनल नोट लिखा। अपने पिता के प्रति सम्मान और प्यार जताते हुए उन्होंने लिखा कि अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं।

 

उन्होंने आगे लिखा कि जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है।

किडनी डोनेट कर बटोरी थीं सुर्खियां

डॉ. रोहिणी आचार्या तब देश-दुनिया की नजरों में आईं जब उन्होंने गंभीर रूप से बीमार अपने पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी एक किडनी डोनेट की थी।

सिंगापुर में हुए सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से ही लालू प्रसाद की सेहत में काफी सुधार हुआ। रोहिणी के इस कदम की न सिर्फ बिहार बल्कि देशभर में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रशंसा की गई थी।

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां

रोहिणी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी को आशीर्वाद देते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद से राजद के नेताओं, कार्यकर्ताओं और रोहिणी के प्रशंसकों द्वारा उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें- राबड़ी के बाद रोहिणी ने भी सरकार को ललकारा; 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा टकराव