पटना में ट्रैक्टर ने अॉटो में मारी टक्कर, पांच यात्री घायल, दो की हालत गंभीर: Patna News
पटना में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। नदी थाना क्षेत्र में अॉटो औऱ ट्रैक्टर की भिड़ंत में पांच यात्री घायल हो गए। जबकि दो गंभीर को पटना रेफर किया गया है।
पटना, जेएनएन। राजधानी में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। नदी थाना क्षेत्र में अल सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अॉटो में टक्कर मार दी। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर देखकर उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब पांच बजे खुसरूपुर से अॉटो में बैठकर करीब पांच की संख्या में यात्री पटना आ रहे थे। अभी वे नदी थाना क्षेत्र स्थित मोज़ीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर लगने से अॉटो पलट गया। इसमें करीब पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने फतुहा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया।
जबकि गाड़ी के नीचे दबने से दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की पहचान बैकटपुर के सुबोध रमन और खुसरूपुर के अजय यादव के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और ट्रैक्टर जब्त कर ली गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप