पटना के दनियावां में तेज रफ्तार कार और अॉटो भिड़ी, तीन की हालत गंभीर Patna News
पटना के दनियावां में शुक्रवार को अॉटो और कार की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 01:52 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 01:52 PM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी के दनियावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह कार और अॉटो की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद कार आगे की ओर से पिचक गई। वहीं जोरदार टक्कर लगने से अॉटो नियंत्रण खोकर पलट गई। गड्ढ़े में गिरने से कई लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एनएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
घटना दनियावां थाना क्षेत्र के होरिल बिगहा गांव के पास घटी। यहां कार औऱ अॉटो तेज गति से आ रही थी। दोनों की आपस में सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक कार और ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई है। कार से टकराते ही अॉटो बगल के गड्ढ़े में जा पलटी। घटना के बाद तुरंत स्थानीय लोग दौड़ और घायलों को अॉटो और कार से बाहर निकाला। इसमें तीन को तुरंत पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें एनएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें