Move to Jagran APP

भोजपुर में ट्रक और अॉटो में भीषण टक्कर, तीन की मौत, छह गंभीर

आरा के भोजपुर में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह घायल बताए जा रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 01:18 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 01:18 PM (IST)
भोजपुर में ट्रक और अॉटो में भीषण टक्कर,  तीन की मौत, छह गंभीर
भोजपुर में ट्रक और अॉटो में भीषण टक्कर, तीन की मौत, छह गंभीर
आरा, जेएनएन। भोेजपुर में शनिवार को भयानक सड़क हादसा हो गया। गड़हनी थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने अॉटो में जोरदार ठोकर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर अॉटो पलट गया। दुर्घटना में अॉटो पर सवार सभी यात्री दब गए। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर घायलों को निकाला।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

भोजपुर के गड़हनी से अॉटो सवारी लेकर अगिआंव जा रहा था। जैसे ही अॉटो धमनियां मोड़ पहुंचा विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना के बाद सवारी अॉटो के नीचे दब गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि छह लोगों को इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.