Move to Jagran APP

RLSP सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को डेंंगू, शुभचिंतकों ने कहा- जल्‍द ठीक हो जाएंगे...

बिहार में एक बार फिर डेंगू अपना पैर तेजी से फैला रहा है। रोज-रोज डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। जांच में भी इसकी पुष्टि हो रही है। अब उपेंद्र कुशवाहा इसकी गिरफ्त म आ गए हैं।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 10:44 PM (IST)
RLSP सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को डेंंगू, शुभचिंतकों ने कहा- जल्‍द ठीक हो जाएंगे...
RLSP सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को डेंंगू, शुभचिंतकों ने कहा- जल्‍द ठीक हो जाएंगे...

पटना, जेएनएन। बिहार में एक बार फिर डेंगू अपना पैर तेजी से फैला रहा है। रोज-रोज डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। जांच में भी इसकी पुष्टि हो रही है। अब उपेंद्र कुशवाहा इसकी गिरफ्त में आ गए हैं। बुधवार को डेंगू होने की जानकारी खुद रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इसकी जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों को ने कहा- चिंता न करें, आप जल्‍द ठीक हो जाएंगे। 

loksabha election banner

कुशवाहा ने किया ट्वीट

बिहार में पिछले एक सप्‍ताह से डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। पटना के पीएमसीएच व एनएमसीएच में डेंगू की जांच में इसकी पुष्टि हो रही है। मंगलवार को भी तीन दर्जन से अधिक मरीजों में डेंगू पाए जाने की पुष्टि हुई थी। केवल पीएमसीएच में इसके 300 मरीज पहुंच चुके हैं। वहीं भागलपुर में भी डेंगू के 100 मरीजों की पहचान हुई। अब डेंगू सियासत के गलियारे में भी पहुंच गया है। 

जानकारी के अनुसार रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को डेंगू होने का मामला सामने आया है। खुद कुशवाहा ने इसकी जानकारी ट्वीट पर दी है। उनहोंने ट्वीट कर कहा है- 'मैं पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित हूं! रक्त की जांच में डेंगू (प्रारंभिक स्टेज) का संकेत मिला है। आप सभी की शुभकामनाओं से जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगा।' 

शुभचिंतकों ने जताई चिंता

इधर, ट्वीट करते ही उनके समर्थकों ने कुशवाहा के ठीक होने की दुआ की है। एक यूजर अरुण कुशवाहा ने कहा है- आदरणीय बड़े भाई यह जानकर बहुत दुःखी हुआ कि आप डेंगू से पीड़ित हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो जाएं। वहीं दीपक कुमार ने लिखा है- आप जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। उधर शेखपुरा के राहुल कुमार ने भी कुशवाहा से इस संबंध में बात कर जानकारी ली और हाल जाना। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.