Move to Jagran APP

Arrh Election Result 2019: आरा से जीते केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, जानें किसे मिले कितने मत

Arrh Election Result 2019 आरा में बीजेपी के आरके सिंह ने सीपीआइ माले के राजू यादव को हरा दिया है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:03 PM (IST)
Arrh Election Result 2019: आरा से जीते केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, जानें किसे मिले कितने मत
Arrh Election Result 2019: आरा से जीते केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, जानें किसे मिले कितने मत

जेएनएन। बिहार की आरा लोकसभा सीट पर लगातार दूसरी बार केंद्रीय मंत्री आरके सिंह जीत मिली है। सिंह ने सीपीआइ माले के राजू यादव को 147285 मतों से शिकस्त दी। आरके सिंह को 566480 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजू यादव 419195 वोट मिले।

loksabha election banner

पिछली बार भारी मतों से जीते थे आरके सिंह

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आरा सीट पर भाजपा के पहले उम्मीदवार के रूप में पूर्व केन्द्रीय गृह सचिव राजकुमार सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। इस परिणाम के साथ ही लगभग 35 वर्ष बाद यह सिलसिला टूटा और भाजपा के आरके सिंह 2014 के बाद 2019 में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर 35 वर्ष का रिकार्ड को तोड़ दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर साफ देखने को मिली और आरके सिंह दोबारा दिल्ली पहुंच गए हैं।

किसे मिले कितने मत

आरा में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को 566480 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले सीपीआइ माले के राजू यादव को 147285 मतों से संतोष करना पड़ा। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो आरा में भाजपा के आरके सिंह को 391074 मत मिले थे। जबकि राजद के श्रीभगवान सिंह ने 2,55204 वोट पाए थे।

2019 के परिणाम

आरके सिंह (भाजपा) 566480

राजू यादव (सीपीआइ माले) 147285

जीत-हार का अंतर 147285

2014 के नतीजे

आरके सिंह (भाजपा): 391074

श्रीभगवान सिंह (राजद): 2,55204

राजू यादव (माले): 98805

जीत-हार का अंतर: 135870

2009 के नतीजे

मीना सिंह (जदयू): 212726

रामाकिशोर सिंह (लोजपा): 138006

अरुण सिंह (माले): 116310

जीत-हार का अंतर: 74720

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.