Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: सारण सीट पर लालू का चार बार रहा है कब्जा, अब है समधी के हवाले

सारण सीट राजद की पारंपरिक सीट रही है। यहां से लालू प्रसाद यादव ने चार बार जीत दर्ज की है लेकिन राबड़ी को इस सीट से हार मिली। इस बार चुनौती उनके समधी चंद्रिका राय के सामने है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 01:14 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 11:21 PM (IST)
लोकसभा चुनाव: सारण सीट पर लालू का चार बार रहा है कब्जा, अब है समधी के हवाले
लोकसभा चुनाव: सारण सीट पर लालू का चार बार रहा है कब्जा, अब है समधी के हवाले

सारण [डॉ चंद्रभूषण शशि]।  राज्य के तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की राजनीतिक भूमि सारण में इस बार एनडीए-महागठबंधन के बीच गढ़ बचाने की चुनौती है। एनडीए की ओर से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी और महागठबंधन से राजद के चंद्रिका प्रसाद राय आमने-सामने है।
यहां रूडी के सामने अपनी चौथी जीत सुनिश्चित करने की चुनौती दिख रही है, तो चंद्रिका राय के लिए पहली बार लालू परिवार का गढ़ बचाने का मौका है। दोनों ही अपने-अपने दलों के कद्दावर माने जाते हैं, ऐसे में सारण की सीट पर सभी की निगाहें भी लगी है।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण और देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद से जुड़ाव रखने वाले सारण संसदीय क्षेत्र से तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों दारोगा प्रसाद राय, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का भी चुनाव क्षेत्र रहा है। लालू प्रसाद यहां से चार बार सांसद बने है और पिछली बार राबड़ी देवी चुनाव लड़ी थीं।
इस बार लालू ने अपने समधी एवं तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय पर दांव खेला है। ऐसे में यहां अपना-अपना किला बचाने के लिए दिलचस्प भिडंत के असार नजर आ रहे हैं।
सारण सीट के संसदीय क्षेत्र पर एक नजर डालने से यह पता चलता है कि यहां का चुनावी खेल सामाजिक समीकरणों पर ही होता आ रहा है। वर्ष 1957 से लेकर 70 के दशक तक यह क्षेत्र कांग्रेसियों का गढ़ कहा जाता था।
सन 1977 के चुनाव में लालू प्रसाद ने कांगेसी किला को ढ़ाह दिया। वह यहां से चार बार जीते। वर्ष 1996 में रूडी पहली बार चुनाव जीत कर सारण का प्रतिनिधित्व किए। रूडी अब तक तीन बार जीते हैं और इस बार फिर मैदान में होंगे। पिछली बार रूडी ने राबड़ी देवी को हराया था।

loksabha election banner

सारण लोकसभा क्षेत्र एक नजर-
वोटरों की कुल संख्या- 12,68,338   
कुल महिला मतदाता-5,80,605
कुल पुरूष मतदाता- 687,733 
विधानसभा सीटें (छह)- मढौरा, छपरा, गरखा, अमनौर, परसा और सोनपुर। 
वर्ष 2015 के विधानसभा में सीटें-
राजद को 4 और भाजपा को 2
वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की स्थिति-
1. राजीव प्रताप (भाजपा)- 3,55,120
2. राबड़ी देवी (राजद)- 3,14,172
3. सलीम परवेज (जदयू)- 1,07,008
4. बाल मुकुंद (बसपा)- 25,500
5. ललन प्रसाद (स्वतंत्र)- 14,687
वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजे- 
1. लालू प्रसाद (राजद)- 2,74,209
2. राजीव प्रताप (भाजपा)- 2,22,394  3. सलीम परवेज (बसपा)- 45,027
4. शिवदास ङ्क्षसह (स्वतंत्र)- 9,798
5. लालबाबू राय (स्वतंत्र)- 7,308
वर्ष 2004 लोकसभा चुनाव-
1. लालू प्रसाद (राजद)- 2,28,882
2. राजीव प्रताप (भाजपा)- 1,68,459
वर्ष 1999 लोकसभा चुनाव-
1. राजीव प्रताप (भाजपा)- 3,90,477
2. हीरालाल राय (राजद)- 3,46,924


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.