विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RJD MLA बोले- आज सत्ता निरकुंश है.., विधायक विजय कुमार मंडल को नहीं रहा कैमरे का ध्यान; वायरल हो गया वीडियो

By Arun AsheshEdited By: Yogesh Sahu
Published: Mon, 09 Jan 2023 09:43 PM (IST)

विधानसभा में सोमवार को समितियों की बैठक होनी थी। इसके लिए विभिन्न दलों के विधायक यहां जुटे थे। इसी दौरान ...और पढ़ें

कैमरे के सामने बोल गए राजद विधायक-सत्ता निरंकुश है
कैमरे के सामने बोल गए राजद विधायक-सत्ता निरंकुश है

राज्य ब्यूरो, पटना। यह कोई स्टिंग आपरेशन नहीं था। हां, रिकार्डिंग हो रही थी। राजद विधायक विजय कुमार मंडल को इसका पता नहीं था। वह बोल गए- आज सत्ता निरंकुश है। निरंकुश। प्रखंड कार्यालय में चले जाइए। जिला में चले जाइए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिना नाम लिए व्यंग किया- के समाधान यात्रा पर निकले हैं।

सोमवार को विधानसभा परिसर में समितियों की बैठक के लिए विभिन्न दलों के विधायक जुटे थे। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा किसी चैनल को बाइट देने की तैयारी कर रहे थे। कैमरा आन था। उसी समय विजय मंडल पहुंच गए। उन्हें कैमरा का अनुमान नहीं था। सो, वे विपक्ष में रहने वाले अंदाज में बहुत कुछ बोल गए।

जीवेश मिश्र ने उन्हें उलाहना दिया- सत्ता निरंकुश है तो इसके लिए आप जिम्मेवार हैं। मंडल का इशारा भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार की ओर था। विधायक ने हामी भरी- हां, हम भी हैं। लेकिन, आपने 17 साल उन्हें सत्ता में रखा। हालांकि जैसे ही मंडल को कैमरा आन रहने का पता चला, वे चुपचाप निकल गए। जीवेश मिश्रा बोल रहे थे-बीडीओ, सीओ और थानेदार.. जिसके शरीर पर कपड़ा नहीं रहता है, उससे भी घूस मांग लेता है।

दिनारा के विधायक हैं विजय

विजय मंडल दिनारा के राजद विधायक हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राज्य सरकार के तत्कालीन उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह को पराजित किया था। वे पुराने समाजवादी हैं। विपक्ष में रहने के समय वे राज्य सरकार की मुखर आलोचना करते थे। पिछले साल 10 अगस्त को महागठबंधन की सरकार बनी। उसमें राजद भी शामिल है।