Move to Jagran APP

तेजस्वी बोले- नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के पितामह, एक महीने में नहीं दी 19 लाख नौकरी तो करेंगे आंदोलन

राजद विधायक तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार भष्टाचार के पितामह हैं। बिहार देश में बेरोजगारी की राजधानी बन गया है। अगर सरकार 19 लाख नौकरी नहीं देती तो आंदोलन किया जाएगा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 05:03 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 05:03 PM (IST)
तेजस्वी बोले- नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के पितामह, एक महीने में नहीं दी 19 लाख नौकरी तो करेंगे आंदोलन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद विधायक तेजस्वी यादव। जागरण आर्काइव।

पटना, जेएनएन। बिहार विधानसभा सत्र के पहले दिन ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक तेजस्वी यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। सोमवार को तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के पितामह हैं। बिहार देश में बेरोजगारी की राजधानी बन गया है। जनता अब और इंतजार नहीं कर सकती। तेजस्वी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार सरकार के कार्यकाल के पहले महीने में अपने वादे के अनुसार, 19 लाख नौकरियां देने में असमर्थ हैं, तो हम राज्य भर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। राघोपुर विधानसभा सीट से विधायक तेजस्वी यादव विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

loksabha election banner

जनता के जनादेश को किया गया हाईजैक

विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद तेजस्वी यादव नीतीश पर हमलावर दिखे। उन्होंने चुनाव परिणाम की याद दिलाते हुए आरोप लगाया है कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) चोरी से आया और फिर भी बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी बन गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता के जनादेश को हाईजैक किया गया है। बताते चलें कि 23 नवंबर (सोमवार) को 17वीं विधानसभा का पहला दिन था। नवनिर्वाचित विधायकों सभी 243 विधायकों को दो दिनों में शपथ दिलाई जाएगी। पहले दिन 122 और दूसरे दिन 123 विधायकों को शपथ दिलाई जानी है। 

चुनाव परिणाम के साथ हमलावर हो गए हैं तेजस्वी

बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर हमलावर होते रहे हैं। पहले भी उन्होंने नीतीश पर जुबानी हमला बोला था। बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के दिन 10 नवंबर को ही राजद और कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग पहुंच गया था। जहां दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार पर चुनाव परिणाम में धांधली करने का आरोप लगाया था। वहीं, शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के पदभार ग्रहण करने के कुछ ही देर बाद त्यागपत्र देने पर भी तेजस्वी ने नीतीश पर कटाक्ष किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.