विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजद का पलटवार- सुमो खुद बेनामी संपत्ति के मालिक, दूसरो पर लगाते झूठा आरोप

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 01:29 PM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 09:37 PM (IST)

लालू यादव के आदेश के बाद राजद नेताओं ने प्रेस कांफ्रेस कर सुशील मोदी पर पलटवार किया है। नेताओं ने ...और पढ़ें

राजद का पलटवार- सुमो खुद बेनामी संपत्ति के मालिक, दूसरो पर लगाते झूठा आरोप
राजद का पलटवार- सुमो खुद बेनामी संपत्ति के मालिक, दूसरो पर लगाते झूठा आरोप

पटना [जेएनएन]। राजद ने आज सुशील मोदी के द्वारा लगाये गये आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि खुद बेनामी संपत्ति के मालिक हैं और दूसरों पर मनगढंत व झूठा आरोप लगाते रहते हैं।  

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा एवं प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने प्रेस वार्ता में कहा कि मनगढंत एवं झूठे आरोपों के बाद भी अभी तक सुशील मोदी ने इस्तीफा नहीं दिया है। वे हमारी ही सूचना को गलत तरीके से पेश कर हमारे उपर आरोप लगा रहे हैं।

राजद नेता ने कहा कि हम उन्हें खुली बहस की चुनौती देते हैं। गांधी मैदान हो या भाजपा कार्यालय हम हर जगह बहस के लिए तेैयार हैं। सुशील मोदी खुद बेनामी संपत्ति के मालिक हैं। इनके उपर कई तरह के आरोप लगे हैं।सुमो बतायें कि राजेंद्र नगर में जो घर है और गुड़गांव में जो प्रोपर्टी है, वह किसकी है? स्फटिक कंपनी किसकी है? 

राजद नेता ने आगे कहा कि पीएम मोदी बेनामी संपत्ति पर कठोर कानून बनायें। सबसे पहले सुशील मोदी और भाजपा नेताओं की संपत्ति ही जब्त होगी। हमारी संपत्ति हमारे नाम से हैं। 

नेताओं ने कहा कि सुशील मोदी को बता दें कि तेजस्वी यादव ने क्रिकेट खेल कर पैसा बनाया है। ये जो सीएम आवास के पते के गलत इस्‍तेमाल की बात कह रहे हैं तो उन्हें बता दें कि उस समय राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी। 

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पार्टी प्रवक्ताओं की क्लास लगाई है। उन्होंने प्रवक्ताओं को भाजपा नेता सुशील मोदी पर डबल अटैक करने का निर्देश दिया है।