Move to Jagran APP

RJD को फिर लगा एक जोरदार झटका, जगदानंद सिंह के करीबी नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटके पर झटका लग रहा है। पहले तो उसके पांच विधानपार्षद जदयू में चले गए। रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस्तीफा दिया औऱ फिर अब एक और नेता ने पार्टी छोड़ी।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 02:13 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 10:08 PM (IST)
RJD को फिर लगा एक जोरदार झटका, जगदानंद सिंह के करीबी नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा
RJD को फिर लगा एक जोरदार झटका, जगदानंद सिंह के करीबी नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

भोजपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव ने शनिवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजने के बाद राजद से तीस साल पुराना नाता तोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है।विजेंद्र यादव राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के करीबी नेताओं में से रहे हैं। 

loksabha election banner

 

कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने का ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर विजेंद्र यादव ने पार्टी और पद से इस्तीफा दिया है। वे पटना- भोजपुर के चर्चित दुष्कर्म कांड में फरार चल रहे संदेश के राजद विधायक अरुण यादव के बड़े भाई हैं। अरुण यादव के दुष्कर्म कांड में फंसने व फरारी के बाद वे खुद के लिए टिकट चाहते थे, पर इसका आश्वासन नहीं मिल रहा था।  

मालूम हो कि भोजपुर के विधान पार्षद राधाचरण साह और रणविजय सिंह भी तीन अन्य पार्षदों के साथ हाल में ही राजद छोड़ जदयू में शामिल हो गए थे। विजेंद्र यादव पिछले करीब तीन दशक से राजद में थे। पिछले लोकसभा चुनाव में आरा लोकसभा क्षेत्र में राजद व भाकपा माले के संयोजक बनाये गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.