Move to Jagran APP

बिहार: RJD व कांग्रेस ने की दूसरे चरण के 5 उम्‍मीदवारों की घोषणा, देखें लिस्‍ट

लोकसभा चुनाव को लेकर राजद व कांग्रेस ने बिहार में दूसरे चरण के उम्‍मीवारों के नाम घोषित कर दिए। महागठबंधन के अभी तक घोषित उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट पर डालते हैं नजर।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 12:52 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 08:32 AM (IST)
बिहार: RJD व कांग्रेस ने की दूसरे चरण के 5 उम्‍मीदवारों की घोषणा, देखें लिस्‍ट
बिहार: RJD व कांग्रेस ने की दूसरे चरण के 5 उम्‍मीदवारों की घोषणा, देखें लिस्‍ट

पटना [जेएनएन]। बिहार में महागठबंधन की सीट शेयरिंग की घोषणा के बाद घटक दल अब धीरे-धीरे अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के उम्‍मीदवारों की घोषणा के बाद अब राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने आज दूसरे चरण के उम्‍मीदवारों के नाम भी फाइनल कर दिए। राजद ने पटना में अपने उम्‍मीदवारों के नाम सार्वजनिक किया, तो कांग्रेस ने दिल्‍ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव स‍मिति की अहम बैठक के बाद अपने प्रत्‍याशियों के नामों काे सार्वजनिक किया।

prime article banner

राजद ने दो सीटों के नाम किए घोषित
राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष रामचंद्र पूर्वे व पार्टी नेता आलोक मेहता थोड़ी देर में बिहार में पार्टी के दूसरे चरण के उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे। सूत्र बताते हैं कि बांका लोकसभा सीट से जयप्रकाश यादव तथा भागलपुर से शैलेश कुमार (बुलो मंडल) के नाम तय किए गए हैं। दोनों घोषित सीटों पर सिटिंग सांसद भी हैं।
इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने महागठबंधन में किसी नाराजगी से इनकर किया। कांग्रेस के हरखू झा ने कहा कि कांग्रेस के उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा जल्‍द ही की जाएगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस भी आज ही उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर देगी।

कांग्रेस ने इन तीन नामों पर लगायी मुहर

बिहार में कांग्रेस अपने कोटे की नौ लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवार तय करने करने के लिए दिलली में बैठक की। रविवार को हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल तथा प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. मदन मोहन सिंह के साथ कांग्रेस नेता डॉ. अखिलेश सिंह व सदानंद सिंह भी शामिल रहे। फिलहाल इस बैठक में कांग्रेस ने दूसरे चरण के चुनाव में नामांकन करनेवाले उम्‍मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी। दूसरे चरण में होनेवाले चुनाव में कांग्रेस के कोटे में कटिहार, किशनगंज व पूर्णिया की सीटें हैं। कांग्रेस ने कटिहार से ता‍रिक अनवर, किशनगंज से मोहम्‍मद जावेद व पूर्णिया से उदय सिंह उर्फ पप्‍पू सिंह के नाम पर मुहर लगायी। दूसरे चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 26 मार्च है। 

महागठबंधन के घोषित व संभावित उम्मीदवार

राष्‍ट्रीय जनता दल

भागलपुर: बुलो मंडल

बांका: जयप्रकाश यादव

अररिया: सरफराज आलम

सिवान: हिना शहाब (माले का भी दावा)

मधेपुरा: शरद यादव

नवादा: विभा देवी (राजवल्‍लभ यादव की पत्‍नी) या अरुण कुमार

शिवहर: अबु दोजाना/रामा सिंह

वैशाली: रघुवंश प्रसाद सिंह

सारण: चंद्रिका राय

बक्सर: जगदानंद सिंह

हाजीपुर: शिवचंद्र राम

पाटलिपुत्र: मीसा भारती

जहानाबाद: सुरेंद्र यादव

बेगूसराय: तनवीर हसन

झंझारपुर: गुलाब यादव या मंगनीलाल मंडल

पश्चिम चंपारण: राजन तिवारी

मधुबनी: अब्दुल बारी सिद्दीकी। (कांग्रेस का भी दावा)

गोपालगंज:

सीतामढ़ी:

कांग्रेस

सासाराम: मीरा कुमार

समस्तीपुर: अशोक राम

सुपौल: रंजीत रंजन

कटिहार: तारिक अनवर

पूर्णिया: उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह

मुंगेर: नीलम देवी (अनंत सिंह की पत्नी)

पटना साहिब: शत्रुघ्न सिन्हा (राजद से भी बन सकते उम्‍मीदवार)

किशनगंज: मोहम्‍मद जावेद

महाराजगंज:

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा

गया: जीतन राम मांझी

औरंगाबाद: उपेंद्र प्रसाद

नालंदा:

लोकतांत्रिक जनता दल

मधेपुरा: शरद यादव (राजद के टिकट पर)

राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी

काराकाट: उपेंद्र कुशवाहा

उजियारपुर: राम कुमार शर्मा

पूर्वी चंपारण: माधव आनंद

जमुई: भूदेव चौधरी

वाल्‍मीकिनगर:

माले

आरा: राजू यादव (राजद के टिकट पर)

वीआइपी

दरभंगा: मुकेश सहनी (कांग्रेस का भी दावा)

खगडिय़ा:

मुजफ्फरपुर:


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.