Move to Jagran APP

¨रग बस सेवा : एनआइटी मोड़ से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर नगर सेवा शुरू करने पर जोर

पटना सिटी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जरूरी है सबसे पहले इन रूटों पर चल रहे ¨रग बस चलाया जाए। इसके साथ ही इन रूटों पर बेतरतीब ढंग से चल रहे टेम्पो को भी हटाया जाए। तब ही जाकर उन मार्गो पर जाम से मुक्ति मिलेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 02:37 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 02:37 PM (IST)
¨रग बस सेवा : एनआइटी मोड़ से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर नगर सेवा शुरू करने पर जोर
¨रग बस सेवा : एनआइटी मोड़ से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर नगर सेवा शुरू करने पर जोर

पटना [जेएनएन]। पटना सिटी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जरूरी है सबसे पहले इन रूटों पर चल रहे टेम्पो के परिचालन का रूट बदलकर तथा सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाया जाए। इसके इन मार्गो पर ¨रग बस सेवा का परिचालन शुरू किया जाए ताकि सिटी को जाम से मुक्ति मिल सके। अन्यथा इसकी बद बदतर होती चली जाएगी।

loksabha election banner

अनुमंडल क्षेत्र में एनआइटी मोड़ से लेकर दीदारगंज के बीच अशोक राजपथ पर ¨रग बस सेवा शुरू होने से पटना सिटी की जाम समस्या का अंत हो जाएगा। विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों द्वारा यह मांग प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी से लेकर अनुमंडलाधिकारी तक से लगातार की जा रही है। इनका कहना है कि वायु व ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ ही दुर्घटना को अंजाम देने वाले टेम्पो का परिचालन अशोक राजपथ पर बंद कर नगर बस सेवा चलाने की आवश्यकता है। लोगों को बेहद सस्ती, सुगम व सुरक्षित यातायात सुविधा देने की दिशा में प्रशासन का एक बड़ा कदम होगा। अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन ने कहा कि यह जनहित में बेहतर प्रयास साबित होगा।

पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव संजीव कुमार यादव ने कहा कि महेन्द्रू से लेकर गायघाट के बीच टेम्पो के लिए अशोक राजपथ को वन-वे किये जाने से जाम की समस्या दूर हुई है। इसी तरह गायघाट से लेकर दीदारगंज तक के बीच अशोक राजपथ से टेम्पो को हटा कर दूसरे रूट में भेजा जाना चाहिए। इस मार्ग पर ¨रग बस सेवा शुरू किया जाना जनहित में होगा। स्वरांजलि के संस्थापक संयोजक अनिल रश्मि ने कहा कि अशोक राजपथ और सुदर्शन पथ को जोड़ने वाले मार्ग श्री गुरु गो¨वद ¨सह पथ, मोर्चा रोड, नवाब बहादुर रोड, गायघाट कोर्ट मार्ग को नगर बस सेवा से जोड़ा जा सकता है।

रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष प्रकाश वर्णवाल, समाजसेवी अनंत अरोड़ा, लक्ष्या के संजय अलबेला, मारवाड़ी सेवा समिति के संयोजक संजीव देवड़ा समेत अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि आम दिनों में स्कूल की बसें महेन्द्रू से दीदारगंज के बीच आती जाती हैं। यदि अशोक राजपथ के दोनों किनारे के अतिक्रमण को प्रशासन अभियान चलाकर हटाये और टेम्पो का परिचालन बंद कर ¨रग बस सेवा शुरू करे तो जाम की समस्या खत्म होगी। लोग सिटी आने में सहमेंगे नहीं। करीब पंद्रह टेम्पो की सवारी एक बस में सफर कर सकती है। हर दस मिनट पर एक बस निर्धारित स्टॉपेज पर रुके तो राजधानी से जुड़े पटना सिटी की यातायात व्यवस्था भी सुगम और सस्ती हो जाएगी। वहीं इनर व्हील क्लब ऑफ पटना सिटी की पूर्व अध्यक्ष सरोज जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के लिए यह वरदान होगा। स्कूल-कॉलेज, दफ्तर या अन्य काम से आने-जाने वाली महिलाएं ¨रग बस से सुरक्षित और सस्ते में सवारी कर सकेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.