Move to Jagran APP

10 नवंबर के पहले आ जाएगा फॉरेस्ट गार्ड का परिणाम, राज्य में 902 की होनी है नियुक्ति Patna News

केंद्रीय चयन पर्षद के द्वारा आयोजित फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का परीणाम 10 नवंबर तक घोषित कर दिया जाएगा। राज्य में 902 फॉरेस्ट गार्ड की नियुक्ति होनी है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 03:08 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 03:26 PM (IST)
10 नवंबर के पहले आ जाएगा फॉरेस्ट गार्ड का परिणाम, राज्य में 902 की होनी है नियुक्ति Patna News
10 नवंबर के पहले आ जाएगा फॉरेस्ट गार्ड का परिणाम, राज्य में 902 की होनी है नियुक्ति Patna News

पटना, जेएनएन। फॉरेस्ट गार्ड का परिणाम 10 नवंबर तक आ जाएगा। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष केएस द्विवेदी ने बताया कि 21 तक मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके 20 दिनों के अंदर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। राज्य में 902 फॉरेस्ट गार्ड की नियुक्ति होनी है।

loksabha election banner

तीन दिनों तक चली थी दौड़ प्रतियोगिता

फॉरेस्ट गार्ड की दौड़ प्रतियोगिता तीन दिनों तक चली थी। शनिवार को उद्यान आम दर्शकों के लिए खोल दिया गया। सिर्फ झील की तरफ बंद रखा गया। बचे हुए 87 अभ्यर्थियों की दौड़ प्रक्रिया पूरी की गई। दौड़ को लेकर अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया था। पहले सभी प्रतिभागियों के अंगूठे व अंगुलियों का निशान लिया गया।

ऑनलाइन हाइट की ली गई जानकारी

प्रतिभागियों को चिप लगी जैकेट पहनकर दौड़ में शामिल होना था। चिडिय़ाघर की कैंटीन के सामने लगी सेंसर चिप के माध्यम से प्रतिभागियों द्वारा दौड़ में लिए गए समय की गणना की गई। सभी महिलाओं ने चार घंटे के अधिकतम समयसीमा में 14 किमी की दूरी तय की। हालांकि लंबाई के मानक में बड़ी संख्या में महिलाएं छंट गईं। कंप्यूटर से ऑनलाइन हाइट की जांच की गई।

फीता लगाते ही कंप्यूटर में ऊंचाई ऑटोमेटिक दर्ज हो जा रही थी। जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही। पुरुषों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिलाओं को चार घंटे में 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। 315 महिलाओं का चयन होना है। 131 प्रतिभागी अंगुलियों के निशान मैच नहीं करने के कारण जांच के घेरे में हैं। फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए ये मामले भेजे गए हैं। सभी की लिखावट के नमूने लिए गए हैं। सत्यापन का कार्य चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.