Move to Jagran APP

Bihar Flood and Weather Updates: जलप्रलय में 49 की मौत, CM नीतीश ने लिया हालात का जायजा

Bihar Patna Flood and Weather UPDATES पटना सहित कई इलाकों में हुई आफत की बारिश से अबतक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। अब बारिश थमने के बाद राहत व बचाव कार्य तेज हो गए हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 10:26 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 10:20 PM (IST)
Bihar Flood and Weather Updates: जलप्रलय में 49 की मौत, CM नीतीश ने लिया हालात का जायजा
Bihar Flood and Weather Updates: जलप्रलय में 49 की मौत, CM नीतीश ने लिया हालात का जायजा

पटना [जेएनएन]। बिहार के कई जिलों में लगातार हुई आपदा की बारिश से अब तक 49 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पटना सहित विभिन्न जिलों में सोमवार से बारिश रुकी हुई है, वहीं मंगलवार को पटना समेत उत्‍तर बिहार के कुछ जिलों में थोड़ी धूप भी निकली। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को हल्‍की बारिश की संीाावना जतायी है। बारिश रुकने के बाद बाढ़ और बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में तेजी आई है। वहीं घरों से जिंदगी भी सड़क पर निकली है। वहीं, बारिश व जलजमाव की गंभीरता को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने एरियल सर्वे किया। डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी ने भी कई संप हाउस का जायजा लिया।  

loksabha election banner

उधर पटना के राजेंद्र नगर में सुबह से ही फंसे लोगों को निकालने का काम जारी रहा। वहीं, अगमकुआं इलाके में जलजमाव होने की वजह से अपने घरों में फंसे रहने को लोग मजबूर हैं। इस इलाके में फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत नहीं पहुंची है। कुछ ऐसा ही हाल गर्दनीबाग की दलित बस्‍ती कौशल नगर का है। घरों में बारिश का पानी घुस गया है, ले‍किन प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंच पाए हैं। अभी भी पटना में सबसे ज्यादा पानी राजेंद्र नगर इलाके में लगा हुआ है।

बेगूसराय में बरसे गिरिराज सिंह

बेगूसराय में बाढ़ पीडि़तों ने विधायक बोगो सिंह को बंधक बना लिया था। राहत मुहैया नहीं होने तक नहीं निकलने दिया। विधायक ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके पहले केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने प्रशासन पर बाढ़ पीडि़तों के राहत कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही नीतीश सरकार पर हमला किया। दूसरी ओर सरकारी सहायता के अलावा जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना के बाजार समिति, राजेन्द्र नगर ,कंकड़बाग के मलाही पकड़ी में जलजमाव पीडि़त लोगों के बीच खाना, दूध पानी और दवा का वितरण किया। इसके साथ ही उन्‍होंने सरकार पर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि पटना को प्रशासनिक लापरवाही और नगर निगम में सफाई का निकम्मा तंत्र ने राजधानी का ‘नरकधानी’ बना दिया है। 

केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने की बैठक

बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि एनडीआरएफ की 22 टीमों को बिहार में तैनात किया गया है।इनमें से छह टीमें पटना में तैनात हैं। बचाव और राहत कार्यों में दो आईएएफ हेलीकॉप्टर तैनात हैं और साथ ही बिहार सरकार द्वारा खाद्य और पेयजल की आवश्यक आपूर्ति की जा रही है। राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

पटना में जलजमाव से लोग हैं परेशान 

उधर, पटना में जलजमाव की स्थिति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन जलनिकासी की व्यवस्था में लगा है। बिलासपुर से मंगाया गया कोल इंडिया का पंप 24 घंटे से जलनिकासी में लगा हुआ है। जल-जमाव वाले क्षेत्रों लोगों को निकालने का काम भी जारी है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों ने अभी तक 12 हजार से अधिक लोगों को रेस्‍क्‍यू किया है।

बिहार के मुख्य सचिव ने कही ये बात 

बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि मंगलवार से बारिश कम होने की संभावना है। उन्होंने बताया है कि बिहार के भागलपुर और बांका बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। दुर्गम इलाकों में फूड एयर ड्रॉपिंग की जा रही है। पटना में युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी है। NDRF और SDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। प्रशासन के मुताबिक, बारिश की वजह से घरों में फंसे 12 हजार लोगों को निकाल लिया गया है। प्रभावित इलाकों में एयरफोर्स के चॉपर से फूड पैकेट्स गिराए जा रहे हैं। IAF के 2 चॉपर राहत कार्य में लगाए गए हैं।

 

पटना में चलने वाले राहत कैंप्स के नंबर ...

वैशाली गोलंबर- 8709510920, 9470001277

कांटी फैक्ट्री- 9473460772, 9470001279

मलाही पकड़ी- 8544412367, 8581037051

पाटलिपुत्रा गोलंबर- 8581037051, 8579973195

राजीवनगर,शिवपुरी,पटेलनगर- 7004902561,8544411731

फ्रेंड्स कॉलोनी- 9431842736, 9431624933

धनुष पुल- 9473191199, 7979964603

दिनकर गोलंबर- 8210286544, 9431295882

दिनकर गोलंबर- 9709066981, 9199626949

कंकड़बाग- 6203674823

एसकेपुरी- 9431818402, 9473191565

एनएमसीएच- 9473191202, 8544412368

हनुमान नगर- 9431293805, 7294879100 

1130 नावों को लगाया है राहत में

आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए 19 राहत शिविर, 226 सामुदायिक रसोई, 1130 नावों को काम पर लगाया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के बताते हैं कि 27 से 29 सितंबर के बीच राज्य में औसतन कुल 207.6 मिमी बारिश बारिश हुई है। अकेले पटना जिले में इस अवधि में 255 मिमी और पटना शहर में 342.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा है कि मंगलवार की रात से शहर में जमा पानी निकालने के काम में और तेजी आएगी। तीन पंप सेट बिलासपुर से लाए गए हैं जो आज रात से जलजमाव वाले क्षेत्र से पानी निकालने का काम शुरू कर देंगे

वैसे क्षेत्र जहां सबसे ज्यादा लोग फंसे हैं : 

भागलपुर - 232680

कटिहार - 218576

खगडिय़ा - 152650

पटना - 187925

बेगूसराय - 167000

समस्तीपुर - 122300

सारण - 161376

दरभंगा -150000

भोजपुर - 100000

मृतकों की संख्या 

पटना - 4 

मुंगेर - 2

भागलपुर -10

गया - 6

कैमूर - 6

खगडिय़ा - 3

बेगूसराय - 4

नवादा - 3

भोजपुर - 3

नालंदा - 2

कटिहार - 1

बांका - 1

अरवल - 1

जमुई - 1

सीतामढ़ी -1 

पूर्णिया - 1 

सबसे बुरी स्थित भागलपुर-पटना की 

सबसे बुरी स्थिति भागलपुर और पटना की है। भागलपुर के 265 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। आपदा के बाद से अब तक 42 लोग मारे जाने और नौ लोगों के घायल होने की सूचना है। पटना, भागलपुर, भोजपुर, नवादा, नालंदा, खगडिय़ा, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल और दरभंगा मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं। जिसकी चपेट में 97 प्रखंड के 786 गांव की 17.09 लाख आबादी प्रभावित हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.