Move to Jagran APP

HIGHLIGHTS: गणतंत्र दिवस पर पटना के गांधी मैदान में राज्‍यपाल ने फहराया तिरंगा, CM नीतीश ने दी बधाई

HIGHLIGHTS Republic Day 2022 बिहार में गणतंत्र दिवस का मुख्‍य समारोह पटना के गांधी मैदान में संपन्‍न हुआ। वहां राज्‍यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया। इसके पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। उन्‍होंने राज्‍य व देश की जनता को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 08:40 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 01:15 PM (IST)
HIGHLIGHTS: गणतंत्र दिवस पर पटना के गांधी मैदान में राज्‍यपाल ने फहराया तिरंगा, CM नीतीश ने दी बधाई
पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर फहराता तिरंगा एवं राज्‍यपाल का संबोधन। तस्‍वीरें: जागरण।

पटना, जागरण टीम। LIVE Republic Day 2022: बिहार में गणतंत्र दिवस (Republic Day) का मुख्‍य राजकीय समारोह पटना के गांधी मैदान (Patna Gandhi Maidan) में हुआ। वहां राज्‍यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) ने राष्‍ट्रध्‍वज फहराया। इसके पहले राज्यपाल ने कारिगल चौक (Kargil Chauk) पर पुष्पांजलि अर्पित किया। आगे समारोह में आठ विभागों की झांकियों में राज्‍य की प्रगति का प्रदर्शन किया गया। कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) को देखते हुए समारोह में आम लोगों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया था। केवल अनुमति प्राप्‍त पास धारकों ने ही इसमें शिरकत की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर झंडोत्‍तोलन किया। उन्‍होंने राज्‍य व देश की जनता को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं भी दी। विभिन्‍न सरकारी व गैर सरकारी संस्‍थानों में वहां के प्रमुखों ने भी झंडा फहराया।

prime article banner

Republic Day 2022 HIGHLIGHTS:

10:13 AM- झांकियों में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को प्रथम पुरस्‍कार।

10:08 AM- बेस्‍ट परेड के लिए प्रोफेशनल कैटेगिरी में सीआरपीएम को पहला पुरस्‍कार। टर्न-आउट में एसटीएफ को प्रोफेशनल आइटीबीपी को बेस्‍ट प्‍लाटून कमांडर का पुरस्‍कार। सूबेदार राजेंद्र प्रसाद सिंह तथा काम्‍या मिश्रा को पुरस्‍कार।

10:00 AM- समारोह में बिहार की प्रगति से संबंधित आठ झांकियां दिखाई जा रहीं हैं। मद्य निषेध विभाग की ओर से शराबबंदी से बदलता समाज, उद्योग विभाग की झांकी में आक्सीजन और इथेनाल इकाई, स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता और कृषि विभाग की झांकी में जैविक खेती से सेहतमंद बिहार को दिखाया गया है।

09:35 AM- राज्‍यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार से आय से अधिक धनार्जन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

09:30 AM- राज्‍यपाल फागू चौहान का संबोधन आरंभ। राष्ट्र के75वें गणतंत्र दिवस पर बधाई दी। राज्‍यपाल ने अपने संबोधन में बिहार के विकास की जानकारी दी। कहा कि बिहार में हरित आवरण 15 से 17 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया है। स्मार्ट बिजली मीटर लगाने में देश का अग्रणी प्रदेश बन गया है। पटना मेट्रो का निर्माण हो रहा है। नगर निकायों की संख्या 142 से बढ़ाकर 262 कर दी गई है। शहरी सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं। गांवों में भी बिजली, हर घर नल जल और पक्की नली-गली का काम पूरा हो गया है। शौचालय का निर्माण चल रहा है।

09:28 AM- पटना गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के राजकीय समारोह में शहीद हवलदार सुनील कुमार, शहीद कुंदन कुमार तथा शहीद अमन कुमार को उनके शौर्य के लिए मरनोपरांत सेना मेडल से नवाजा गया है।

09:15 AM- पटना में राष्‍ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने झंडोत्तोलन किया। हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के कार्यलय में प्रदेश अध्यछ प्रफुल्‍ल मांझी ने तिरंगा फहराया।

09:05 AM- गणतंत्र दिवस समारोह में अभी परेड जारी है। परेड में सबसे आगे परेड कमांडर सौम्या मिश्रा हैं। सीआरपीएफ के पीछे आइटीबीपी, एसएसबी, एसटीएफ, बिहार स्पेशल पुलिस महिला, गोरखा बटालियन, जिला सशस्त्र बल महिला, जिला सशस्त्र बल पुरुष, जेल महिला बटालियन की टुकडि़यां हैं। जेल महिला बटालियन को पहली बार परेड में शामिल किया गया है। परेड में बिहार होमगार्ड, शहरी और ग्रामीण होमगार्ड, अग्निशमन दल भी शामिल।

08:40 AM- गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास में झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी ली। इसके बाद अब वे गांधी मैदान के लिए प्रस्‍थान करेंगे, जहां सुबह नौ बजे राज्‍यपाल झंडोत्‍तोलन करेंगे।

08:30 AM- बिहार विधनपरिषद में गणतंत्र दिवस समारोह। परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

08:00 AM- बिहार विधानसभा में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर कई विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

कोरोना गाइडलाइन के तहत हुआ समारोह

समारोह कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान लागू कोरोना गाइडलाइन के तहत संपन्‍न हुआ। समारोह स्‍थल पर बगैर अनुमति प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। गांधी मैदान में राज्यपाल का कारकेड एसबीआइ भवन के सामने गेट से प्रवेश किया। एक्जीविशन रोड के सामने गेट से सरकार के आला पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के वाहन प्रवेश कर पार्किंग स्थल तक जा सके। मीडिया के वाहन रिजर्व बैंक के सामने वाले गेट से अंदर गए। एसके मेमोरियल हाल के सामने वाला गेट परेड के लिए सुरक्षित किया गया था।

समारोह व आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्‍य समारोह स्‍थल गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। एसएसपी कार्यालय को सेफ हाउस बनाया गया। गांधी मैदान में एक पुलिस दस्‍ता आधुनिक हथियारों के साथ मुस्तैद रहा। गांधी मैदान में बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया। गांधी मैदान के चारो ओर कोई भी वाहन पार्क नहीं किए गए। अशोक राजपथ, बाकरगंज, बैंक रोड, दानापुर रोड से गांधी मैदान की ओर सिर्फ पास वाले वाहन ही आ एवं जा सके। गांधी मैदान के सभी गेट पर दंडाधिकारी के साथ डीएसपी स्तर के पदाधिकारी तैनात किए गए थे। सशस्त्र बल के साथ साथ लाठी पुलिस और पैदल गश्ती दल को संदिग्ध पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई। गांधी मैदान के चारो ओर बड़ी इमारतों पर रात से ही पुलिस का पहरा लगा दिया गया। पूरे गांधी मैदान इलाके की दूरबीन से निगरानी की जाती रही। इसके साथ ही रिजर्व बैंक, पटना जंक्शन, महावीर मंदिर, हाईकोर्ट, राजभवन, सचिवालय सहित सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.