पढ़ें : नीतीश ने की संपत्ति की घोषणा, कर्ज लेकर खरीदी है नई गाड़ी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल कर्ज लेकर नई गाड़ी खरीदी है। अपनी संपत्ति के ब्योरे (2015) की ऑनलाइन जानकारी में मुख्यमंत्री ने इसका जिक्र किया है। मुख्यमंत्री ने 11.32 लाख रुपये की फोर्ड इको स्पोर्ट टाईटेनियम खरीदी है।
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल कर्ज लेकर नई गाड़ी खरीदी है। अपनी संपत्ति के ब्योरे (2015) की ऑनलाइन जानकारी में मुख्यमंत्री ने इसका जिक्र किया है।
मुख्यमंत्री ने 11.32 लाख रुपये की फोर्ड इको स्पोर्ट टाईटेनियम खरीदी है। इस मद में लिए गए कर्ज में से 6.44 लाख रुपये का भुगतान बाकी है। महज इतनी ही देनदारी है।
इस नई गाड़ी के साथ मुख्यमंत्री के पास दो वाहन हो गए हैं। इसके पहले उनके पास 2003 मॉडल की एक सैंट्रो कार थी। मुख्यमंत्री के विवरण से यह जानकारी मिली है कि उनके पास हाथ में 40,566 रुपये हैं और पुत्र निशांत के पास 7,034 रुपये।
अचल संपत्तियों में प्राय: सभी पैतृक संपत्तियां है। वैसे दिल्ली में संसद को-ऑपरेटिव के माध्यम से उन्होंने काफी पहले एक फ्लैट जरूर लिया हुआ है, जिसका जिक्र नियमित रूप से वे अपने रिटर्न में करते रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अपनी संपत्तियों में छह गायों और दो बछड़ों का भी जिक्र किया है। इलेक्ट्रॉनिक गजेट भी उनके अपने है। इनमें फ्रिज, टीवी, एसी, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, ओटीजी और माइक्रोवेव ओवेन हैं। मुख्यमंत्री ने ट्रेड मिल और एक्सरसाइज वाली साइकिल भी खरीदी है। गहनों से उनका कोई लगाव नहीं। सिर्फ 40 हजार रुपये के आभूषण हैं।
मुख्यमंत्री के विवरण में 18,97,643.69 रुपये की संपत्ति का जिक्र है। बैंक में खाते कई जगह हैं, लेकिन उनमें से कई खातों में धन नहीं। सचिवालय स्थित एसबीआइ की शाखा में 46,362, दिल्ली के संसद भवन स्थित एसबीआइ शाखा में 2,544, पीएनबी बोङ्क्षरग रोड पटना में 12,484 रुपये जमा हैं, जबकि एसबीआइ की एसकेपुरी शाखा के खाते में कोई राशि नहीं।