Move to Jagran APP

आरसीपी सिंह ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों को सराहा, ललन सिंह और शरद यादव पर भी बोले

Bihar Politics केंद्रीय मंत्री और जदयू सांसद आरसीपी सिंह आजकल खूब चर्चा में हैं। वजह है उनका राज्‍यसभा में कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस बीच उन्‍होंने एक कार्यक्रम में जदयू के बारे में बड़ी बात कही है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 07:39 AM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 07:39 AM (IST)
आरसीपी सिंह ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों को सराहा, ललन सिंह और शरद यादव पर भी बोले
केंद्रीय मंत्री और जदयू सांसद आरसीपी सिंह। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि देश में कुछेक पार्टियां बची हैं, जो परिवारवाद नहीं करती हैं। जदयू उनमें से एक है। जदयू का मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष रहा हूं।  मेरे पहले नीतीश कुमार, शरद यादव और जार्ज फर्नांडिस अध्यक्ष थे। अभी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह हैं। ये तमाम लोग आपस में किसी पारिवारिक रिश्ते से नहीं जुड़े हैं। वे गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। विषय था : लोकतांत्रिक सरकार को परिवारवादी राजनीतिक दलों से खतरा। इसमें वे जदयू प्रतिनिधि की हैसियत से शामिल हुए। इसका आयोजन रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी की ओर से किया गया था।

loksabha election banner

आरसीपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए पूरा देश ही परिवार है। नीतीश कुमार के लिए पूरा बिहार ही परिवार है। इन्होंने कभी परिवारवाद की राजनीति नहीं की। प्रधानमंत्री का मूलमंत्र है : सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। नीतीश कुमार का मूल मंत्र है : समावेशी विकास। नीतीश मानते हैं कि मानव का पहला धर्म सेवा है। परिवारवाद के कारण राजनीति में अच्छे लोग और प्रतिभा वाले कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ पाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां एक व्यक्ति और एक परिवार पर आश्रित हैं। वे लोकतंत्र में परिवार तंत्र के माध्यम से राजतंत्र स्थापित करना चाहती हैं। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। 

इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि जदयू ही ऐसी पार्टी है, जो परिवारवाद से ऊपर उठकर आम कार्यकर्ताओं को राज्यसभा भेज रही है। अनिल हेगड़े को राज्यसभा के होने वाले उप चुनाव में उम्मीदवार बनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि अनिल हेगड़े की उम्मीदवारी अन्य राजनीतिक दलों के लिए प्रेरणा-स्रोत है। जदयू नेता नंदकिशोर कुशवाहा ने भी अनिल हेगड़े की उम्मीदवारी के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.