विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कबाड़ बेचकर घर जााइए श्रीमान...', RCP Singh ने क्यों कह दिया ऐसा? लोकसभा चुनाव को लेकर अटकलों पर फूटा गुस्सा

By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
Published: Tue, 31 Oct 2023 07:31 PM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2023 08:03 PM (IST)

Bihar Politics बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर सियासी बयानबाजी ...और पढ़ें

'कबाड़ बेचकर घर जााइए श्रीमान...', RCP Singh ने क्यों कह दिया ऐसा? नीतीश कुमार-ललन सिंह पर फूटा गुस्सा
'कबाड़ बेचकर घर जााइए श्रीमान...', RCP Singh ने क्यों कह दिया ऐसा? नीतीश कुमार-ललन सिंह पर फूटा गुस्सा

HighLights

  1. आरसीपी सिंह ने नीतीश-ललन पर किया कटाक्ष
  2. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सबका साथ; सबका विकास को बताया राजग की ताकत

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी पिछले कुछ समय से काफी जोर पकड़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर हमला बोला।

आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार ही नहीं संभल रहा है। यूपी से उनके चुनाव लड़ने की बात कुछ चाटुकार कह रहे हैं। ऐसा हुआ तो नीतीश को यूपी से वापस लौटना पड़ेगा।

आरसीपी सिंह ने बताई राजग की ताकत

आरसीपी सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास राजग की एक ताकत है। यहां सब लोग पिछले साढ़े नौ वर्ष से इसे जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किए हैं, उनकी बदौलत भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

आगे जाकर हम तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। आजकल लोग काम देखते हैं। दुनिया में युद्ध चल रहा है, यह कब विश्व युद्ध में बदल जाए कुछ कह नहीं सकते। परंतु प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री ने ऐसी व्यवस्था बनाई है कि देश आज मजबूत है।

पहले सुनते थे कि नक्सलियों ने यहां-वहां हमला कर दिया। आज जो व्यवस्था है उससे न केवल बाहरी सुरक्षा बल्कि आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत हुई है। ऐसे में बिहार की जनता और देश की जनता देख रही है।

सिंह ने पूछा- ललन को पता क्या है?

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि आने वाले हजार वर्षों तक भारत की शक्ति बढ़ेगी। देश की ताकत दुनिया को दिखाई देगी। उन्होंने कसते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री कहते हैं कि 100 साल में दुनिया खत्म।

उन्होंने सवाल किया कि ऐसे में जनता किसके साथ रहेगी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जनता उसके साथ रहेगी जो सकारात्मक सोचता हो।

इसके बाद ललन सिंह के देश को ब्यूरोक्रेट्स चला रहे वाले बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा कि ललन को पता क्या है? वो खुद सीएम हाउस में रोज जाकर क्या करते हैं? दिन भर अफसरों पर दबाव डालते हैं।

घर-घर हो रही शराब की डिलीवरी

सिंह ने कहा कि देश में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की व्यवस्था है। विधायिका या सरकार जो कानून और योजना बनाती है, कार्यपालिका यानी अफसरों का काम है उसे लागू करना। इसके साथ उसे लागू करने के साथ-साथ लाभ मिला कि नहीं मिला देखना होता है।

इसके लिए प्रचार करना होता है। जब काम ही नहीं किया होगा तो क्या प्रचारित करेंगे? क्या कहेंगे कि हमने शराबबंदी लागू कर दी? घर-घर में होम डिलीवरी हो रही है। आपकी दुकान बंद हो गई है। जो कबाड़ बचा है, उसे बेचकर घर जाइए।

यह भी पढ़ें : JDU 'जाति' देखकर नहीं बनाएगी जिला प्रभारी, दीपावली के बाद आ सकती है सूची; स्थानीय स्तर पर हलचल तेज

यह भी पढ़ें : Bihar Teacher News : जीतन राम मांझी को क्यों याद आए लालू यादव? शिक्षक भर्ती पर CM नीतीश से बोल गए बड़ी बात