Move to Jagran APP

Patna Sahib Election Result 2019: पटना साहिब से जीते रविशंकर प्रसाद, जानिए किसे मिले कितने मत

Patna Sahib Election Result 2019 पटना साहिब में बीजेपी के रविशंकर प्रसाद ने वर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को हरा दिया है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 03:33 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:10 PM (IST)
Patna Sahib Election Result 2019: पटना साहिब से जीते रविशंकर प्रसाद, जानिए किसे मिले कितने मत
Patna Sahib Election Result 2019: पटना साहिब से जीते रविशंकर प्रसाद, जानिए किसे मिले कितने मत
पटना, जेएनएन। Patna Sahib Election Result 2019: प्रदेश भर में चर्चित पटना साहिब सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जीत दर्ज की है। उन्होंने वर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को 284657 मतों से हरा दिया है। रविशंकर प्रसाद को 607506 वोट मिले। जबकि 322849 वोट पाकर बिहारी बाबू को संतोष करना पड़ा।

बीजेपी की परंपरागत सीट पटना साहिब
पटना साहिब बिहार की वीआइपी सीट मानी जाती रही है। वहां सातवें चरण में  कांग्रेस के शत्रुध्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) का मुकाबला बीजेपी के केद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) से रहा। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब लोकसभा से लगातार दो बार सांसद रहे। बिहारी बाबू ने 2009 और 2014 का चुनाव जीता औऱ संसद पहुंचे। इस बार समीकरण उनके विरूद्ध हो गए और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

किसे मिले कितने मत
2019 के लोकसभा चुनाव में पटना साहिब से रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां दोनों प्रमुख प्रत्याशियों को लाख-लाख से ऊपर वोट मिले। इसके बाद भी जीत-हार का अंतर  284657 वोटों का रहा। रविशंकर प्रसाद क  607506 मत मिले जबकि शत्रुघ्न सिन्हा को 322849 मंतों से संतोष करना पड़ा। 2014 में शत्रुघ्न सिन्हा को 485905 मत मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर आने वाले कुणाल सिंह (कांग्रेस) ने 220100 मत हासिल किए थे।

2019 के परिणाम
रविशंकर प्रसाद- (बीजेपी) 607506
शत्रुघ्न सिन्हा- (कांग्रेस) 322849

2014 के नतीजे
शत्रुघ्न सिन्हा (भाजपा): 485905
कुणाल सिंह (कांग्रेस): 220100
डॉ. गोपाल प्र. सिन्हा (जदयू): 91024
जीत-हार का अंतर: 265805

2009 के नतीजे
शत्रुघ्न सिन्हा (भाजपा): 316549
विजय कुमार (राजद): 149779
शेखर सुमन (कांग्रेस): 61308
जीत-हार का अंतर: 166770

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.