Move to Jagran APP

रविशंकर बोले- पार्टी कार्यकर्ताओं को दिन में तारे दिखा रहे र‍ाहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की जनाक्रोश रैली पर तंज करते हुए कहा कि यह कुर्सी और सत्‍ता की रैली है। आज कांग्रेस नेता ही राहुल गांधी से दूरी बना रहे हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 29 Apr 2018 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 29 Apr 2018 11:29 PM (IST)
रविशंकर बोले- पार्टी कार्यकर्ताओं को दिन में तारे दिखा रहे र‍ाहुल गांधी
रविशंकर बोले- पार्टी कार्यकर्ताओं को दिन में तारे दिखा रहे र‍ाहुल गांधी
पटना [जेएनएन]। कांग्रेस की जनाक्रोश रैली पर केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस  रैली के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को दिन में तारे दिखा रही हैं। रविशंकर प्रसाद नागेश्वर कॉलोनी स्थित आवास पर रविवार को पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली का क्या मकसद था? कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को दिन में तारे दिखा रही है। राहुल गांधी से बड़े कांग्रेसी नेता दूरी बना रहे हैं। पीएम पर राहुल की टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए रविशंकर ने कहा कि कांग्रेस और राहुल के परिवार पर कई मामले चल रहे हैं। राहुल गांधी की टिप्पणियां तथ्यों से परे होती हैं।
उन्होंने रैली में राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर कांग्रेस और गांधी परिवार से जबाब भी मांगा। राहुल गांधी की जनाक्रोश रैली को कुर्सी और सत्ता की रैली बताया। कहा कि पार्टी में भी कोई नेता राहुल गांधी की बात नहीं सुनता है। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने कई चुनाव हारे हैं। यही वजह है कि आज उनकी ही पार्टी के नेता उनसे दूरी बना रहे है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रैली में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कई राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत रही है। राहुल गांधी सपने देखें, कोई बात नहीं, लेकिन जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भाषा का उन्होंने प्रयोग किया, वह बेेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। नरेंद्र मोदी ने देश की गरिमा पूरे विश्व में बढ़ाई है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के चीन यात्रा पर भी टिप्पणी की। राहुल गांधी की सभी टिप्पणी झूठी और दुर्भाग्यपूर्ण है।
बकौल रविशंकर, राहुल गांधी ने तीन तलाक पर अपना स्टैंड आज तक क्लीयर नहीं किया। उनके परिवार और कांग्रेस पार्टी ने क्या किया, देश की जनता जानती है। राहुल गांधी बिना बताए चीन गए तो डोकलम पर क्या बात की थी, देश को बताएं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.