Move to Jagran APP

भाजपा को सतर्क करते हुए पासवान बोले, समीकरण बदलें

लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए में है और रहेगी। नरेंद्र मोदी ही अगली बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 03:04 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 10:20 PM (IST)
भाजपा को सतर्क करते हुए पासवान बोले, समीकरण बदलें
भाजपा को सतर्क करते हुए पासवान बोले, समीकरण बदलें
पटना [जेएनएन]। राजग के प्रमुख सहयोगी दल लोजपा के प्रमुख रामविलास पासवान ने भाजपा का नसीहत दी है कि वह उपचुनाव के परिणाम को देखते हुए नई रणनीति बनाए। पासवान ने कहा बिहार और उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के परिणाम को देखकर भाजपा को सामाजिक समीकरण पर विशेष फोकस करना चाहिए। साथ ही कहा कि लोजपा एनडीए में है और रहेगी।
विकास नहीं उत्तर भारत में सामाजिक समीकरण महत्वपूर्ण
रविवार को पटना में पासवान ने कहा कि उत्तर भारत में सामाजिक समीकरण हमेशा ही विकास पर हावी रहा है। इसलिए सामाजिक समीकरण की अनदेखी नहीं की जा सकती है। दलित, ब्राह्मण और अल्पसंख्यक वोटरों के समर्थन से कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही। भाजपा को भी अपना नजरिया और अल्पसंख्यक विरोधी धारणा बदलनी होगी। लोजपा सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं कर सकती है।
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के नतीजों ने चौंकाया
पासवान ने कहा कि अररिया, जहानाबाद और भभुआ उपचुनाव का नतीजा आश्चर्यजनक नहीं है। वहां सहानुभूति वोट की अहमभूमिका रही। इससे राजद को उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। गोरखपुर एवं फूलपुर उपचुनाव का नतीजा जरूरत चौंकाने वाले रहे। नतीजे से यह नहीं मान लेना चाहिए कि भाजपा के खिलाफ लहर चल रही है। सपा एवं बसपा के साथ होने के कारण भाजपा के प्रत्याशी की हार हुई। भाजपा को सतर्क रहने की जरूरत है। इसको लेकर एनडीए में मंथन चल रही है।
भविष्य में भी एनडीए के साथ ही रहेगी लोजपा
उन्होंने लोजपा के एनडीए को छोडऩे की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी एनडीए के साथ है और भविष्य में भी रहेगी। वैसे जिसको जाना है, उसे कौन रोक सकता है। वे पछताएंगे, क्योंकि केन्द्र में कोई वैकेंसी नहीं होने वाली है। नरेन्द्र मोदी ही अगले प्रधानमंत्री होंगे।
विशेष राज्य के सवाल पर टीडीपी के एनडीए से हटाने के बाद क्या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जा सकता है। इस पर पासवान ने बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाना चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक को न्याय चाहिए, क्योंकि अभी तक उनके साथ तुष्टिकरण ही हुआ।
नीतीश की तारीफ, पिछड़े जिलों पर अब जोर देंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के विकास के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। प्रदेश के 13 पिछड़े जिले की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.