Move to Jagran APP

रामदेव महतो ईमानदारी, सादगी और त्याग के थे मिसाल

रामदेव महतो ईमानदारी सादगी और त्याग के मिसाल थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 01:57 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 06:06 AM (IST)
रामदेव महतो ईमानदारी, सादगी और त्याग के थे मिसाल
रामदेव महतो ईमानदारी, सादगी और त्याग के थे मिसाल

पटना सिटी। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि रामदेव महतो ने शिक्षक की नौकरी छोड़ कर समाजसेवा में खुद को समर्पित कर दिया। इनका जीवन एवं आदर्श सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। भाजपा को मजबूती प्रदान करने वाले इस महान व्यक्तित्व की नीतियों से पटना साहिब में विकास को गति मिली है। मंगल तालाब स्थित रामदेव महतो सभागार में आयोजित स्व. रामदेव महतो की 90वीं जयंती पर वह बोल रहे थे।

loksabha election banner

कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने भी विधायक व मंत्री रामदेव महतो के जीवन को अनुकरणीय बताया। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने स्व. महतो की पत्नी कृष्णा देवी का सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं एवं मंडल के नये अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि रामदेव महतो ईमानदारी, सादगी और त्याग के मिसाल थे। उन्होंने साधारण जीवन गुजार कर आदर्श स्थापित किया है। इनकी समाजसेवा हमेशा याद की जाएगी। स्व. महतो के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से विशेष कर नयी पीढ़ी को सबक सीखने की जरूरत है। कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा को सींचने और संगठन को विस्तार देने में स्व. महतो का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती व सिचाई के लिए छह हजार रुपया सालाना सरकार दे रही है ताकि वह इस राशि से खाद व बीज खरीद सकें। रामजी मेहता ने स्व. मेहता की आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की। संचालन किरण शंकर और स्वागत विनय केसरी ने किया। जयंती समारोह में पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, रूप नारायण मेहता, ललीता देवी, विश्वनाथ भगत, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम पांडे, शाह अद्वेत कृष्ण, सीताराम, लक्ष्मी नारायण साह, मोहन चतुर्वेदी, पवन मेहता, राजेन्द्र यादव समेत अन्य ने अपने विचार रखे। सभी ने रामदेव महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.