Move to Jagran APP

बुलेट पर बैठ तिरंगा यात्रा पर निकले रामकृपाल, बाढ़ पीडि़तों का भी जाना हाल

केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को पटना के बिहटा में बुलेट बाइक पर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद वे बाढ़ प्रभावित लोगों ने भी मिलने कई इलाकों में गए।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2016 07:54 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2016 03:08 PM (IST)
बुलेट पर बैठ तिरंगा यात्रा पर निकले रामकृपाल, बाढ़ पीडि़तों का भी जाना हाल
बुलेट पर बैठ तिरंगा यात्रा पर निकले रामकृपाल, बाढ़ पीडि़तों का भी जाना हाल

पटना [वेब डेस्क]। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री व भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने बुधवार को पटना के बिहटा से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले वे लई स्थित शहीद गणेश प्रसाद यादव के स्मारक पर माल्यार्पण किया। रामकृपाल बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठ तिरंगा यात्रा पर निकले।

loksabha election banner

यात्रा के दौरान माधोपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए रामकृपाल ने कहा कि आजादी का जश्न मानते हुए पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों और देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को याद करने व सम्मानित करने का देशव्यापी अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का एजेंडा 125 करोड़ भारतियों का विकास है।

बाढ़ पीड़ितों से मिले केंद्रीय मंत्री

तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री मनेर हाई स्कूल जाकर बाढ़ पीड़ितों से भी मिले। उन्होंने जिलाधिकारी से वहां शौचालय, जनरेटर, बच्चों के लिए दूध और मेडिकल कैंप की व्यवस्था तुरंत करने को कहा। वे नाव से मनेर के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.