BJP की होली : रामकृपाल बने रिक्शावाला, बैलगाड़ी से निकले MLA संजीव चौरसिया
यूपी चुनाव में जीत के बाद पटना में भाजपा की होली देखते बनी। मंत्री रामकृपाल रिक्शावाला बने तो एमएलए संजीव चौरसिया बैलगाड़ी पर सवार होकर निकल पड़े।
By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 13 Mar 2017 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 13 Mar 2017 06:54 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। पटना में इस साल भाजपा वालों की होली देखते बन रही है। होली के अवसर पर भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कुर्ता फाड़ होली खेली। इसके बाद रामकृपाल ने जमकर रिक्शा चलाया। उधर, दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले।
उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित रामकृपाल के घर पर सुबह से ही होली खेलने वालों का तांता लगा रहा। रामकृपाल ने सबको रंग लगाया और ढोल-मंजीरे के साथ जमकर फाग गाया। घर में होली खेलने के बाद वे सड़क पर रिक्शा चलाते निकले। रिक्शा पर मजदूर बैठे थे।
उधर, दीघा (पटना) से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया के घर पर भी भाजपाई होली मनाने जुटे। होली खेलने के बाद संजीव चौरसिया बैलगाड़ी पर सवार होकर निकल पड़े। उनका यह होली जुलूस बेली रोड होते हुए पटना की सड़कों पर निकला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें