Move to Jagran APP

राजधानी एक्स. से 52 लाख के सोने के साथ महिला गिरफ्तार, कपड़े में छिपा रखे थे छह बिस्किट

राजधानी एक्सप्रेस से पाटलिपुत्र जंक्शन पर एक महिला यात्री को एक किलो सोना के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने कपड़े के अंदर बैग में बिस्किट छिपा रखे थे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 10:07 AM (IST)
राजधानी एक्स. से 52 लाख के सोने के साथ महिला गिरफ्तार, कपड़े में छिपा रखे थे छह बिस्किट
राजधानी एक्स. से 52 लाख के सोने के साथ महिला गिरफ्तार, कपड़े में छिपा रखे थे छह बिस्किट

पटना, जेएनएन। पटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से पाटलिपुत्र जंक्शन पर गुरुवार की रात एक महिला यात्री को एक किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया। उसे डीआरआइ मुजफ्फरपुर के हवाले कर दिया गया। डीआरआइ ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपित महिला की पहचान गुरमित कौर के रूप में हुई है। वो गुवाहाटी की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी थ्री कोच में बैठी थी। महिला के पास से सोने के छह बिस्किट बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत करीब 52 लाख 69 हजार 613 रुपये है। बिस्किट को महिला ने कपड़े के अंदर एक छोटे बैग में छिपा रखा था। 

loksabha election banner

सोने की बड़ी खेप के साथ कर रही थी यात्रा

पाटलिपुत्र जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके वर्णवाल ने कहा कि मुजफ्फरपुर डीआरआइ की ओर से उन्हें सूचना दी गई कि गुवाहाटी की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी थ्री के कोच से गुरमित कौर नामक एक महिला यात्री सोने की बड़ी खेप के साथ यात्रा कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। ट्रेन जैसे ही पाटलिपुत्र जंक्शन पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने टीटीई के चार्ट से महिला यात्री का नाम देख उसके बी-2 के 49 नंबर बर्थ पर पहुंच गई। पुलिस को देख महिला के हाश उड़ गए। 

हिरासत में लेकर ली तलाशी तो खुली पोल

तुरंत महिला कांस्टेबल ने गुरमित कौर को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। इस दौरान महिला के पास से छह सोने के बिस्किट मिले। आरोपित महिला गुरमित कौर अपने कपड़े के अंदर छोटे से पर्स में छिपाकर सोने को ले जा रही थी। इस बिस्किट का वजन 997 ग्राम है। इसका बाजार मूल्य 52 लाख 69 हजार 613 रुपये है। सोने की बरामदगी के बाद उक्त महिला यात्री को सोने के साथ डीआरआइ को सौंप दिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.