Move to Jagran APP

राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी होने से खुशनुमा हुआ मौसम Patna News

दो दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को राजधानी वासियों के लिए मौसम मेहरबान हो गया है। सुबह बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 12:23 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 12:23 PM (IST)
राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी होने से खुशनुमा हुआ मौसम Patna News
राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी होने से खुशनुमा हुआ मौसम Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह हल्की धूप निकलने के बाद बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। इतवार होने के कारण शहर के पर्यटन स्थलों पर भी लोगों का जुटान हो रहा है। बारिश से रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.0 तो गया का 31.2 के आंकड़े पर पहुंच गया है। इधर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि सोमवार को कड़ी धूप निकल सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 अगस्त तक मानसून कमजोर रहेगा। इस अवधि में तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। स्थानीय कारण से कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार के साथ ही पड़ोसी राज्यों में भी कमजोर पड़ने लगा है। शनिवार को भी झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने के कारण बिहार में कुछ हिस्से में बूंदाबांदी हुई थी।

वहीं शुक्रवार की रात से पटना में 5.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। गया में 21 एमएम, भागलपुर में 20 एमएम, पूर्णिया में 8.8 एमएम, बाढ़ (पटना) में 8 एमएम, रोसड़ा में 21 एमएम, जहानाबाद में 5 एमएम और वैशाली में 4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। उत्तर बिहार के कई इलाके में छिटपुट वर्षा की सूचना है।

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की आई कमी

गंगा के जलस्तर में कमी आने लगी है। दो दिनों में तीन सेंटीमीटर की कमी आई है। जिला प्रशासन जलस्तर में कमी आने से राहत की सांस ले रहा है। 48.85 मीटर से जलस्तर घटकर 48.82 मीटर पर आ गया है। लेकिन अभी भी गंगा का पानी खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। गंगा दियारा के लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। कई गांव इससे प्रभावित है। पटना से संपर्क टूट गया है। हालांकि जिला प्रशासन पूरी तैयारी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रख रहा है। जल संसाधन विभाग के अभियंता 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी कुमार रवि खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ले रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.