Move to Jagran APP

मानसून ने पटना में दिखाया असर, बदरी के बाद बरसा बादल Patna News

बिहार की राजधानी पटना में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। कुछ देर हुई बौछार से मौसम का मजा लेने के लिए पटनाइट्स घरों से निकल रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM (IST)
मानसून ने पटना में दिखाया असर, बदरी के बाद बरसा बादल Patna News
मानसून ने पटना में दिखाया असर, बदरी के बाद बरसा बादल Patna News
पटना, जेएनएन। 12 जुलाई तक मानसून के बादल छाने का मौसम विभाग का अनुमान रविवार को सही साबित हो रहा है। पटना में अहले सुबह बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई है। धूप पर बादलों से साये से मौसम खुशनुमा हो गया है। एेसे में लोग घरों से निकलने लगे हैं।

बारिश की बजह से तापमान में भी बदलाव हुआ है। पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि बारिश राज्य के सभी शहरों में नहीं हो रही है। कुछ स्थानों पर बादल छाए हैं तो कहीं गरज के साथ छींटे पड़ रही हैं।

loksabha election banner

इधर शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.