Move to Jagran APP

Bihar Weather: प्रदेश में मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में बादल गरजने के साथ बारिश का अलर्ट जारी

Bihar Weather एक ट्रफ उत्तर मध्य बिहार से मध्य ओडिशा तक फैला हुआ है। इनके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन बिजली चमकने के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerPublished: Sat, 27 May 2023 04:59 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2023 04:59 AM (IST)
Bihar Weather: प्रदेश में मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में बादल गरजने के साथ बारिश का अलर्ट जारी
Bihar Weather: बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

जागरण संवाददाता, पटना: प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों की सक्रियता होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार को आंधी-पानी से पटना वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शाम लगभग सात बजे के बाद काले बादल छाए रहने के साथ तेज हवा के साथ पानी की बौछार ने लोगों को गर्मी से राहत दी।

prime article banner

झाझा में सर्वाधिक वर्षा

तेज हवा के चलते कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। 30-40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चली। बीते 24 घंटों के दौरान झाझा में सर्वाधिक वर्षा 53.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत 17 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री गिरावट के साथ 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

औरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत 16 शहरों अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, कैमूर रोहतास, सारण, सिवान पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, शिवहर, वैशाली के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ वर्षा का पूर्वानुमान बताया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक ट्रफ उत्तर मध्य बिहार से मध्य ओडिशा तक फैला हुआ है। इनके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के उत्तरी भागों के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.