रेल मंत्रालय का फैसला : पाटलिपुत्र और झाझा स्टेशनों पर रुकेंगी कई ट्रेनें
रेल मंत्रालय ने कई ट्रेनों के अॉपरेशनल ठहराव को कॉमर्शियल ठहराव में बदल दिया है। अब पाटलिपुत्र और झाझा स्टेेशन पर कई ट्रेनें रूकेंगी। पहले इन स्टेशनों पर कॉमर्शियल ठहराव नहीं था।
पटना [वेब डेस्क]। रेल मंत्रालय ने कई ट्रेनों के आपरेशनल ठहराव को कमर्शियल ठहराव में परिवर्तन किया है।जिसके तहत पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है। अब पाटलिपुत्र और झाझा स्टेशन पर कई ट्रेनें रुकेंगी। पहले इन गाड़ियों का पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों पर ऑपरेशनल ठहराव तो था पर वाणिज्यिक ठहराव नहीं था।
रेलवे ने परिचालन की सुगमता को ध्यान में रखते हुए आगामी 01.10.16 से (अथवा इसके बाद पहली उपलब्ध तिथि से ) पूर्व मध्य रेल से होकर गुजरने वाली कई गाड़ियों का वाणिज्यिक ठहराव पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर प्रदान कर दिया है। यह ठहराव आगामी 01.10.16 से प्रभावी होगा।
अब यात्री ले सकेंगे टिकट
वाणिज्यिक ठहराव हो जाने से यात्री ओरिजिनेटिंग स्टेशन से इन स्टेशनों तक का टिकट ले सकेंगे, जो पहले संभव नहीं था। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। पाटलिपुत्र स्टेशन पर गुवाहाटी से नयी दिल्ली जानेवाली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (अप और डाउन) का भी ठहराव होगा।
वहीं सिलचर नयी दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (अप और डाउन) का भी यहां ठहराव होगा। झाझा स्टेशन पर कोलकाता नांगलडैम एक्सप्रेस रुकेगी, वहीं रांची जयनगर एक्सप्रेस का भी ठहराव होगा।
ऐसी गाड़ियां जिनके दानापुर मंडलान्तर्गत अलग अलग स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव प्रदान किये गए है , वे निम्न हैं:
1. 2325 कोलकाता नंगलडैम एक्सप्रेस- स्टेशन- झाझा- आ- 13.12, प्र- 13.17 , प्रभावी- 06.10.16.
2. 12326 नंगलडैम कोलकाता एक्सप्रेस - स्टेशन- झाझा- आ- 09.30, प्र- 09.35, प्रभावी- 01.10.16
3. 12361 आसनसोल सि एस टी एम एक्सप्रेस- स्टेशन-झाझा- आ- 20.10, प्र.-20.15 प्रभावी- 02.10.16.
4. 12362 सी एस टी एम आसनसोल एक्सप्रेस -स्टेशन-झाझा- आ- 20.25 प्र. 20.30 प्रभावी- 05.10.15.
5. 18605 रांची जयनगर एक्सप्रेस - स्टेशन- झाझा- आ- 04.45 प्र- 04.50 प्रभावी- 01.10.16.
6. 18606 जयनगर रांची एक्सप्रेस- स्टेशन - झाझा- आ- 02.25, प्र- 02.30 प्रभावी- 30.09.16.
7. 12501 गुवाहाटी नयी दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस , स्टेशन- पाटलिपुत्र , आ- 22.15, प्र- 22.25 प्रभावी- 01.10.16.
8. 12502 नयी दिल्ली गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस , स्टेशन- पाटलिपुत्र - आ- 14.45 प्र- 14.55. प्रभावी- 02.10.16
9. 15601 सिलचर नयी दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, स्टेशन- पाटलिपुत्र- 22.15 प्र- 22.25, प्रभावी- 03.10.16.
10. 15602 नयी दिल्ली सिलचर पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस , स्टेशन- पाटलिपुत्र- आ- 14.45 प्र- 14.55 प्रभावी- 06.10.16.
उपरोक्त ठहराव आगामी 01.10.16 से जारी होने वाली नयी रेलवे समय सारणी में दर्शाये जाएंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी
दानापुर
इन गाड़ियों का होगा ठहराव
1. 2325 कोलकाता नंगलडैम एक्सप्रेस- स्टेशन- झाझा- आ- 13.12, प्र- 13.17 , प्रभावी- 06.10.16.
2. 12326 नांगलडैम कोलकाता एक्सप्रेस - स्टेशन- झाझा- आ- 09.30, प्र- 09.35, प्रभावी- 01.10.16
3. 12361 आसनसोल सीएसटीएम एक्सप्रेस- स्टेशन-झाझा- आ- 20.10, प्र.-20.15, प्रभावी-02.10.16.
4. 12362 सीएसटीएम आसनसोल एक्सप्रेस -स्टेशन-झाझा- आ- 20.25 प्र.- 20.30, प्रभावी- 05.10.15.
5. 18605 रांची जयनगर एक्सप्रेस- स्टेशन- झाझा- आ- 04.45 प्र- 04.50, प्रभावी- 01.10.16.
6. 18606 जयनगर रांची एक्सप्रेस- स्टेशन - झाझा- आ- 02.25, प्र- 02.30, प्रभावी- 30.09.16.
7. 12501 गुवाहाटी नयी दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस , स्टेशन- पाटलिपुत्र , आ- 22.15, प्र- 22.25, प्रभावी- 01.10.16.
8. 12502 नयी दिल्ली गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस , स्टेशन- पाटलिपुत्र - आ- 14.45 प्र- 14.55, प्रभावी- 02.10.16
9. 15601 सिलचर नयी दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, स्टेशन- पाटलिपुत्र- 22.15 प्र- 22.25, प्रभावी- 03.10.16.
10. 15602 नयी दिल्ली सिलचर पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस , स्टेशन- पाटलिपुत्र- आ- 14.45 प्र- 14.55, प्रभावी- 06.10.16