Move to Jagran APP

राजेंद्रनगर टर्मिनल पर बनाया गया वर्टिकल गार्डेन

दानापुर रेल मंडल की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 07:00 AM (IST)
राजेंद्रनगर टर्मिनल पर बनाया गया वर्टिकल गार्डेन
राजेंद्रनगर टर्मिनल पर बनाया गया वर्टिकल गार्डेन

चंद्रशेखर, पटना। दानापुर रेल मंडल की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्टेशन परिसर के आसपास कम जगह में भी हरा-भरा गार्डेन विकसित करने की योजना को धरातल पर लाने की कोशिश शुरू कर दी गई है। इसकी शुरुआत राजेंद्रनगर टर्मिनल से की गई है। यहां वर्टिकल गार्डेन बनाया गया है। यह सालों भर हरा-भरा रहता है। इसके पौधों में फूल नहीं खिलते हैं, परंतु पत्तियां हमेशा हरी रहती हैं।

loksabha election banner

दानापुर रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने सभी स्टेशनों की खाली पड़ी जमीन में छोटे-छोटे पार्क विकसित करने का निर्देश दिया है। जिन स्टेशनों पर जगह की कमी है, वहां दीवार पर ही वर्टिकल गार्डेन बनाने को कहा गया है। इस क्रम में राजेंद्रनगर टर्मिनल के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ दीवारों पर पहला वर्टिकल गार्डेन बनाया गया है। 500 वर्गफीट क्षेत्र में बने इस गार्डेन में 1200 से अधिक छोटे-बड़े आठ तरह के पौधे लगाए गए हैं। मामूली खर्च में इस वर्टिकल गार्डेन को विकसित किया गया है। कोई भी यात्री स्टेशन परिसर से प्लेटफॉर्म के अंदर जाते वक्त आसपास हरियाली देखकर सुखद अहसास करते हैं।

दूसरे स्टेशनों पर भी किया जाएगा प्रयोग

इसकी देखरेख के लिए अलग से एक कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई है। नियमित रूप से पानी देने के साथ ही इसकी कटाई-छंटाई भी उसे ही करनी है। इंजीनियरिग शाखा के अधिकारी हमेशा इसका निरीक्षण कर निर्देश देते रहते हैं। इसकी सफलता के बाद अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी वर्टिकल गार्डेन को विकसित किया जाएगा। आगे से बीच-बीच में रंगीन पत्तों वाले पौधे भी एक डिजाइन में लगाए जाएंगे। इससे इसकी खूबसूरती और बढ़ जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.