Move to Jagran APP

दिल्ली के बजाए इस बार पटना से शुरू होगा रेल सप्ताह, रेलमंत्री पीयूष गोयल आएंगे राजधानी

रेल सप्ताह की शुरुआत इस साल राजधानी पटना से होगी। रेलवे के स्थापना दिवसर पर आयोजित कार्यक्रम आगामी 12 अप्रैल को होगा। शामिल होने के लिए रेल मंत्री पटना आएंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 09:45 AM (IST)
दिल्ली के बजाए इस बार पटना से शुरू होगा रेल सप्ताह, रेलमंत्री पीयूष गोयल आएंगे राजधानी
दिल्ली के बजाए इस बार पटना से शुरू होगा रेल सप्ताह, रेलमंत्री पीयूष गोयल आएंगे राजधानी

पटना, जेएनएन। आगामी 12 अप्रैल को रेलवे के स्थापना दिवस पर होने वाले रेल सप्ताह की शुरुआत इस साल राजधानी पटना से होगी। इसके पहले शुरुआत दिल्ली से होती थी। मुख्य अतिथि रेलमंत्री पीयूष गोयल 12 अप्रैल को मुख्य समारोह में आएंगे।

loksabha election banner

देशभर में उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित रेलकर्मी किए जाएंगे पुरस्कृत

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि रेल मंत्री देशभर में उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित रेलकर्मियों को समारोह के दौरान पुरस्कृत करेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंडल मुख्यालयों को विशेष शील्ड दिया जाएगा। मुख्य समारोह 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। दूसरे दिन पूर्व मध्य रेलवे रेल सप्ताह शुरू करेगा। रेल अधिकारियों की मानें तो पिछली बार जब लालू प्रसाद रेलमंत्री थे, तब राजधानी पटना में इसका आयोजन किया गया था। राजेश ने बताया कि रेल मंत्रालय का अहम कार्यक्रम राजधानी में होने से रेलकर्मियों में उत्साह है।

सियालदह-नई दिल्ली दूरंतो अब बीकानेर तक चलेगी

पटना, जेएनएन। धनबाद, गया, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते सियालदह और नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12259/12260 दूरंतो एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार 24 फरवरी से बीकानेर तक किया जा रहा है। नई दिल्ली से बीकानेर तक परिचालन के बाद नई दिल्ली और बीकानेर के बीच लोहारू, सादुलपुर, चुरू, रतनगढ़ स्टेशनों पर भी इसका ठहराव होगा।

19.25 बजे पहुंचेगी दिल्ली

यह ट्रेन सियालदह से 18.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यहां से यह 11.45 बजे पुन: बीकानेर के लिए रवाना हो जाएगी और शाम 19.15 बजे बीकानेर पहुंचेगी। दूसरे दिन यह बीकानेर से 12.15 बजे रवाना होकर 19.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यहां से 19.40 बजे सियालदह के लिए रवाना होकर दूसरे दिन 12.45 बजे पहुंचेगी। बीकानेर तक जाने के कारण यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यात्रियों को ये सुविधा 24 फरवरी से मिलने लगेगी। इसके बाद वे सियालदह-नई दिल्ली ट्रेन से बीकानेर तक जा सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.