विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: भागलपुर से बिहार में चुनावी शंखनाद करेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी भरेंगे हुंकार

Published: Wed, 17 Apr 2024 08:50 PM (IST)

बिहार में कांग्रेस दूसरे चरण की तीन संसदीय क्षेत्रों में दांव आजमा रही है। इन तीनों क्षेत्रों में कांग्रेस ने ...और पढ़ें

दूसरे चरण में इन तीन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में। (फाइल फोटो)
दूसरे चरण में इन तीन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भागलपुर : 20 अप्रैल को दोपहर 02:30 बजे भागलपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी। सैंडिस कंपाउंड में करेंगे चुनावी सभा
  2. कटिहार : 19 अप्रैल को शाम 04:00 से 05:00 बजे के बीच खरगे कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में जनसभा करेंगे
  3. किशनगंज : बहादुरगंज में 19 अप्रैल को 02:30 से 03:30 बजे के बीच सभा को संबोधित करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में कांग्रेस का चुनावी महासमर दूसरे चरण से शुरू हो रहा। इस चरण के तीन संसदीय क्षेत्रों में वह दांव आजमा रही और उसका पूरा जतन मैदान मारने का है। तीनों क्षेत्रों में अनुभवी प्रत्याशी हैं, जिनके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी वोट मांगने आ रहे हैं।

दिग्गजों के प्रचार अभियान की शुरुआत किशनगंज में 19 अप्रैल को खरगे की जनसभा से होगी। उसी दिन वे कटिहार में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके अगले दिन 20 अप्रैल को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में राहुल गांधी की चुनावी सभा होनी है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह उनके साथ मंच साझा करेंगे।

दूसरे चरण में पांच संसदीय क्षेत्रों (किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका, पूर्णिया) में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इनमें से किशनगंज में कांग्रेस पिछले तीन चुनावों से विजयी रही है।

किशनगंज से इस बार भी मो. जावेद इस बार भी प्रत्याशी हैं। लोकसभा चुनाव में यह उनका दूसरा दांव है। वहां पिछली बार दूसरे स्थान पर रहे आइएमआइएम के अख्तरूल ईमान के साथ जदयू के मुजाहिद आलम के साथ त्रिकोणीय संघर्ष है।

कटिहार के मैदान को कांग्रेस ने एक बार फिर अपने दिग्गज तारिक अनवर के हवाले किया है। पिछली बार वे जदयू के दुलाल चंद गोस्वामी से मात खा गए थे। इस बार भी उन्हीं से मुकाबला है। इस संसदीय क्षेत्र से तारिक पांच बार सांसद चुने जा चुके हैं।

भागलपुर में कांग्रेस अपने लिए लंबे अंतराल के बाद संभावना देख रही। हालांकि, कहलगांव के तत्कालीन विधायक सदानंद सिंह 2009 में वहां कांग्रेस के सिंबल पर मैदान में उतरे थे, लेकिन असफल रहे।

इस बार भागलपुर के नगर विधायक अजीत शर्मा मैदान में हैं। उनका मुकाबला जदयू सांसद अजय मंडल से है। अजीत शर्मा के लिए लोकसभा चुनाव का यह पहला अनुभव है, लेकिन राजनीति का उन्हें लंबा अनुभव है और भागलपुर परिक्षेत्र में गहरी पकड़ भी रखते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'सबसे ज्यादा कानून तोड़ने वाले नेता हैं लालू यादव', RJD सुप्रीमो की किस बात पर भड़क गए सम्राट चौधरी?

लोकसभा चुनावों में जमानत तक नहीं बचा सके बिहार के 7,737 प्रत्याशी, 1996 में 1325 उम्मीदवारों का हुआ था बुरा हाल