Move to Jagran APP

राहुल गांधी ने 24 घंटे के अंदर लिया एक्‍शन, कुमार आशीष को प्रियंका की टीम से हटाया

राहुल गांधी ने कुमार आशीष पर पहले भरोसा जताया। लेकिन असलियत जब पता चली तो एक्‍शन लेने में भी देरी नहीं की। कुमार आशीष को प्रियंका गांधी की टीम से एक झटके में बाहर कर दिया।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 09:17 PM (IST)
राहुल गांधी ने 24 घंटे के अंदर लिया एक्‍शन, कुमार आशीष को प्रियंका की टीम से हटाया
राहुल गांधी ने 24 घंटे के अंदर लिया एक्‍शन, कुमार आशीष को प्रियंका की टीम से हटाया

पटना [जेएनएन]। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष पर पहले भरोसा जताया। लेकिन उनके बारे में जब असलियत पता चली तो उन्‍होंने एक्‍शन लेने में भी तनिक भी देरी नहीं की। कुमार आशीष को प्रियंका गांधी की टीम से एक झटके में बाहर कर दिया।  मंगलवार की देर रात कुमार आशीष को प्रियंका गांधी की यूपी ईस्‍ट की टीम में शामिल किया गया था। 
दरअसल कुमार आशीष 2005 में प्रश्‍न पत्र आउट करने के मामले में जेल जा चुके हैं। पटना पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार किया था। हथकड़ी लगी तस्‍वीर भी वायरल हुई थी। यह बात फिर से मीडिया में आते ही सियासत तेज हो गई। राहुल गांधी को जब मामले की जानकरी हुई तो उन्‍होंने कड़ा एक्‍शन लिया। उनके निर्देश पर महज 24 घंटे के अंदर ही प्रियंका टीम में शामिल कुमार आशीष को  बाहर का रास्‍ता दिखा दिया। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्‍ताक्ष्‍र से इसकी नोटिस भी जारी कर दी गई है। 

loksabha election banner



बता दें कि राहुल गांधी ने कुमार आशीष प्रियंका गांधी की टीम में शामिल किया था। लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी ईस्ट जोन में संगठन के प्रचार की जिम्‍मेवारी सौंपी थी। बाजाप्‍ता कांंग्रेस ने इसकी नोटिस भी जारी की थी। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों टीमों की मदद के लिए पार्टी में छह नए सचिव नियुक्त किए हैं। यानी प्रियंका गांधी (यूपी ईस्ट) तथा ज्योतिरादित्य (यूपी वेस्ट) की मदद के लिए तीन-तीन सचिव। 

वहीं कुमार आशीष को सचिव बनाए जाने पर बिहार कांग्रेस में उत्साह देखा जा रहा था। कांग्रेस नेता व प्रवक्ता एचके वर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर, मुकेश कुमार दिनकर, सुनील कुमार चंचल, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष मंजीत आनंद साहू, गुंजन पटेल, शरीफ रंगरेज समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को बधाई भी दे दी थी। लेकिन कुमार आशीष को टीम से बाहर निकाले जाने पर अब उन नेताओं को कुछ बोलते नहीं बन रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.