Move to Jagran APP

राजद के रघुवंश का दावा: बिहार में सीट बंटवारे से पहले राजग में मचेगी भगदड़

आगामी लोकसभा चुनाव के पहले सीट बंटवारे के सवाल पर राजग में भगदड़ मचेगी। राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने यह दावा किया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 08:46 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 11:38 PM (IST)
राजद के रघुवंश का दावा: बिहार में सीट बंटवारे से पहले राजग में मचेगी भगदड़
राजद के रघुवंश का दावा: बिहार में सीट बंटवारे से पहले राजग में मचेगी भगदड़

पटना [राज्य ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव में सीटों के सहज बंटवारे की संभावना को खारिज करते हुए राजद ने कहा है कि आने वाले दिनों में भाजपा-जदयू खेमे में भगदड़ तय है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने दावा किया कि राजग के कई विधायक और सांसद उनके संपर्क में हैं और मौका आने पर वे पाला बदलने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के सहयोगी दल भी उसे छोडऩे वाले हैं, जिसके बाद बिहार में भाजपा अकेली रह जाएगी।

loksabha election banner

लोजपा और रालोसपा पर भाजपा का नियंत्रण नहीं

हफ्ते भर पहले लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में आने के लिए बेताब बताकर रघुवंश ने बिहार की राजनीति को गर्म कर दिया था। हालांकि, राजद नेता के बयान आने के तुरंत बाद पासवान ने ऐसी किसी संभावना को खारिज करते हुए बिहार में राजग को एकजुट बताया था। रघुवंश ने फिर दोहराया कि लोजपा और रालोसपा पर भाजपा का नियंत्रण नहीं है। सीट बंटवारे से पहले राजग में भाजपा अकेली रह जाएगी।

एक-एक कर सभी हो जाएंगे अलग

रघुवंश ने भाजपा की पुरानी सहयोगी शिवसेना और तेलुगू देशम पार्टी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक-एक कर सभी अलग हो रहे हैं। ऐसा ही बिहार में भी होगा।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात के दौरान आने वाले समय में लोकसभा सीटों के सहज बंटवारे के दावे को भी रघुवंश ने खारिज किया और राजग में सीट बंटवारे के फार्मूले पर सवाल उठाया। कहा कि किस आधार पर बंटवारा होगा। न भाजपा कम लेना चाहेगी और न जदयू। ऐसे में विपक्ष को लार टपकाने की नौबत नहीं आएगी। अपने आप सबके रास्ते अलग हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.