Move to Jagran APP

CHHATHA PIJA 2019: राबड़ी देवी इस बार भी नहीं करेंगी छठ, नीतीश आवास में होगी पूजा

राबड़ी देवी इस बार भी छठ नहीं करेंगी। 2015 में उन्होंने आखिरी बार छठ व्रत किया था। वे अस्वस्थता के चलते नहीं कर पा रहीं उपवास। वहीं नीतीश आवास में इस बार होगा छठ। बढ़ी चहल-पहल।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 07:49 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 10:12 PM (IST)
CHHATHA PIJA 2019: राबड़ी देवी इस बार भी नहीं करेंगी छठ, नीतीश आवास में होगी पूजा
CHHATHA PIJA 2019: राबड़ी देवी इस बार भी नहीं करेंगी छठ, नीतीश आवास में होगी पूजा

पटना, राज्य ब्यूरो। धूमधाम से छठ करने वालीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बार भी स्वास्थ्य वजहों से छठ नहीं करेंगी। स्वास्थ्य कारणों से वह लगातार उपवास नहीं कर सकती हैैं। उन्‍होंने अंतिम वार 2015 में छठ पर्व किया था।  उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर इस बार छठ की चहल-पहल रहेगी। पांच महिलाएं छठ करेंगी। 

loksabha election banner

अभी तक छठ पर्व की नहीं है कोई सुगबुगाहट

राजद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी के दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर अभी तक छठ पर्व की कोई सुगबुगाहट नहीं है। राबड़ी देवी छठ की तैयारी में खुद गेहूं धोकर उसे धूप में सुखाती रही हैैं। लंबी अवधि से उनकी बड़ी पुत्री डॉ मीसा भारती भी दिल्ली में हैैं। पुत्र तेजस्वी यादव दिल्ली में हैैं, वहीं बड़े पुत्र तेजप्रताप मथुरा में हैैं।

राबड़ी ने अंतिम बार 2015 में किया था यह पर्व

राबड़ी देवी खूब धूमधाम से छठ करती रही हैैं। राजद शासनकाल में उन्होंने अर्घ्य के लिए मुख्यमंत्री आवास में एक छोटा तालाब भी बनाया था। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनका परिवार छठ पर्व के अनुष्ठान में सक्रिय रहता था। आखिरी बार राबड़ी देवी ने वर्ष 2015 में छठ किया था। उस साल महागठबंधन की सरकार बनी थी और उनके छोटे पुत्र तेजस्‍वी यादव उप मुख्यमंत्री और बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद के वर्षों में स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने छठ व्रत नहीं किया।

मुख्यमंत्री नीतीश के आवास में होगा छठ

इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में छठ पर्व की चहल-पहल रहेगी। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार की पांच महिलाएं छठ व्रत करेंगी। मुख्यमंत्री की भाभी गीता देवी, भतीजी सुनीता, भांजी विभा देवी, भांजे की पत्नी रेखा देवी व सरहज छठ पर्व कर रही हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.