Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधान परिषद में RJD की नई कमांडर होंगी राबड़ी देवी, लालू यादव के इस करीबी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Sat, 17 Feb 2024 03:23 PM (IST)

    बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की कमान अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी संभालेंगी। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र लिखकर पार्टी की बिहार विधान परिषद सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष एवं सुनील सिंह को मुख्य सचेतक बनाने का अनुरोध किया था। अब देवेश चंद्र ठाकुर के निर्देश पर विधान परिषद सचिवालय ने पहल की है।

    Hero Image
    बिहार विधान परिषद में RJD की नई कमांडर होंगी राबड़ी देवी (ANI)

    राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, सुनील सिंह को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस संबंध में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र लिखा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभापति को लिखे पत्र में उन्होंने सूचित किया था कि राजद विधानमंडन दल ने एमएलसी राबड़ी देवी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है।

    एक अन्य पत्र में राजद प्रदेश अध्यक्ष ने सभापति को सूचित किया था कि राजद विधानमंडल दल ने सुनील सिंह को मुख्य सचेतक चुना है। इस संबंध में सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के निर्देश पर विधान परिषद सचिवालय ने 15 फरवरी 2024 के प्रभाव से राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष और सुनील सिंह को मुख्य सचेत के तौर पर मान्यता दे दी।

    विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने विधान परिषद में राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष एवं सुनील सिंह को विपक्ष का मुख्य सचेतक बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार के जाने के बाद RJD के विधायकों को फायदा, BJP-JDU के MLA को मिल सकती है निराशा

    बिहार में साथ आए Nitish Kumar झारखंड में बढ़ाएंगे भाजपा की टेंशन, इन लोकसभा सीटों पर ठोका दावा

    comedy show banner
    comedy show banner