राबड़ी का हमला- जितनी गायें मेरे यहां अभी हैं, उतनी गिरिराज की सात पुश्तों में भी नहीं होंगी...
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गाय की फैक्ट्री वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर तीखा हमला किया। उन्होंने
पटना, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को गाय के मसले पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पुश्तों की याद दिला दी है। गिरिराज सिंह ने हाल ही में अपने एक संबोधन में यह कहा था कि वह गाय की फैक्ट्री लगा देंगे। गिरिराज के इस बयान के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हलचल मच गया था। इसे लेकर मंगलवार को राबड़ी देवी ने उन्हें आड़े हाथों लिया।
राबड़ी देवी ने मंगलवार को अपने ट्वीट में कहा कि बकवास मास्टर से पूछो कि इनके घर में कितनी गायें हैं? अभी मेरे घर में जितनी गायें हैैं, उतनी इनकी सात पुश्तों में भी नहीं होंगी। मोदी सरकार के ऐसे नवरत्नों ने ही तो देश, संविधान और अर्थव्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है। रोजगार पैदा करने की फैक्ट्री क्यों नहीं लगाते?
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट कर बिहार की विधि-व्यवस्था पर तल्ख टिप्पणी की है। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा कि बिहार में विधि-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। यह नियंत्रण के बाहर हो चुकी है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार अपराध से जुड़ी घटनाओं पर किसी तरह की कार्रवाई करने में फेल हैै। दिन-दहाड़े लोगों की हत्या हो रही है। इन घटनाओं को अंजाम देने वालों को खुला छोड़ दिया गया है। बिहार की जेलें अपराधियों की सुरक्षित ऐशगाह बन गई हैैं।