विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का एक और जोरदार 'धमाका', अश्विन बोले- ये सब क्या है भाई…

Published: Thu, 08 Jan 2026 03:43 PM (IST)

14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी और अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने किया शानदार प्रदर्शन।

  2. रविचंद्रन अश्विन ने वैभव को असाधारण प्रतिभा बताया।

  3. अंडर-19 विश्व कप और आईपीएल में उम्मीदें बढ़ीं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार से आने वाले 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की चर्चा आज पूरे विश्व में हो रही है। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की दिवाने आज क्रिकेट जगत के दिग्गज भी हो रही है। हाल में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और उसके बाद भारत की अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इस बीच भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उनकी तारीफ करते हुए असाधारण बताया है। 

रविचंद्रन अश्विन ने पिछले 30 दिनों में घरेलू और अंडर-19 क्रिकेट में वैभव के स्कोर को गिनाते हुए लिखा एन्ना थम्बी, इन्दा अडी पोधुमा, इल्ला इन्नुम कोंजम वेनुमा? (यह सब क्या है भाई? क्या यह सैंपल काफी है या तुम और आगे बढ़ोगे?)यह बच्चा 14 साल की उम्र में जो कर रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

आईपीएल में संजू की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे

अश्विन ने वैभव के स्कोर 171(95), 50(26), 190(84), 68(24), 108(61), 46(25) और 127(74) को लिखते हुए कहा इतनी कम उम्र में ऐसा प्रदर्शन शब्दों से परे है। अश्विन ने आग लिखा अंडर-19 विश्व कप नजदीक है, जहां उनसे शोस्टॉपर बनने की उम्मीद है, और उसके तुरंत बाद आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना पहला पूरा सीजन खेलने का मौका मिलेगा, जहां वह संजू की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। 


उन्होंने लिखा अगले चार महीने वैभव के कारण काफी रोमांचक होने वाले हैं, जो हमें उनके स्वभाव, जुनून और चरित्र के बारे में सब कुछ बताएंगे।