विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पितृपक्ष मेला 2026: पुनपुन में तर्पण और पिंडदान के लिए पुख्ता इंतजाम, नदी के पास SDRF की टीम और गोताखोर मुस्तैद

Published: Sat, 26 Sep 2026 01:05 PM (IST)

पुनपुन में पितृपक्ष मेले के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम और एसएसपी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. डीएम-एसएसपी ने पुनपुन मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची।

  2. नदी के पास एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मुस्तैद की गई।

  3. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सफाई, पेयजल और यातायात के विशेष इंतजाम।

जागरण संवाददाता, पटना। पितरों को तर्पण व पिंडदान के लिए पुनपुन पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चूक की कोई गुंजाइश नहीं रहे इसलिए शुक्रवार को पहले दिन डीएम कुंदन कुमार व एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पुनपुन मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने पर कोई अव्यवस्था या नदी के पास अनहोनी की स्थिति नहीं बने, इसके लिए एसडीआरएफ के साथ गोताखोर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सफाई, यातायात, रोशनी, पेयजल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की विशेष निगरानी की जा रही है।

श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला अवधि में श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए। मेला क्षेत्र और आसपास नियमित सफाई, कूड़ा उठाव और पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती रहे। पेयजल, शौचालय, प्रकाश और निर्बाध बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं हर 

समय चालू रखी जाएं। एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया। नदी के पास गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार तैनात रहेगी। भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जाम नहीं करेगा परेशान 

मेला क्षेत्र में वाहनों के दबाव से श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित नहीं हो, इसलिए पार्किंग और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में वाहनों का परिचालन और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रहना चाहिए। जरूरत के अनुसार यातायात प्रबंधन की अतिरिक्त व्यवस्था करने और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित वातावरण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें- बिहार में पर्यटन स्थलों पर अब पैदल गश्त करेगी पुलिस, साइबर सेल भी रहेगा अलर्ट; वायरल वीडियो पर होगी त्वरित कार्रवाई